Type Here to Get Search Results !

धोखाधडी कर 43 लाख रूपये हडपने वाला पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश बिजेन्द्र गिरफ्तार
























✍️

धोखाधडी कर 43 लाख रूपये हडपने वाला पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश बिजेन्द्र गिरफ्तार 
                                                                       
                                                                                 
                    
          श्री देवेन्द्र कुमार विश्नोई IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री गिरधारीलाल शर्मा RPS अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री राव आनन्द RPS वृताधिकारी वृत नवलगढ के सुपरविजन मे श्री हजारी लाल सउनि इंचार्ज थाना गुढागौडजी द्वारा गठित टीम द्वारा 43 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला 5000 रूपये का ईनामी अपराधी बिजेन्द्र को गिरफ्तार किया
घटना का विवरण:- दिनांक 02.08.2021 को न्यायालय से परिवादिया श्रीमती ममता सैनी का इस्तगासा अन्तर्गत धारा 156 (3) द.प्र.स. मे बखिलाफ 1. बिजेन्द्र यादव पुत्र करतारसिंह यादव जाति अहीर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पो0 मण्ढाना तहसील नारनौल जिला महेन्द्रगढ (हरियाणा) 2. प्रदीप यादव ग्राम रामबास तहसील नारनौल(हरियाणा) के इस आश्य का प्राप्त हुआ कि उक्त अभियुक्तगण ने परिवादीया को गिर नस्ल की गायो का पालन व दूध डेयरी खोलने के नाम से परिवादीया से छलकपट कर 43 लाख रूपये हडप लिये। वगैराह इस्तगासा पर अभियोग संख्या 344/2021 धारा 420, 406, 120बी भादस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाही:- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्री हजारीलाल सउनि इंचार्ज थाना पुलिस थाना गुढागौडजी द्वारा श्री नरेश कुमार मुआ 2581 के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी की तलाश की गई व मुखबीर मामूर किये गये। गठित टीम द्वारा हरियाणा पुलिस की मदद से 5000 रूपये ईनामी आरोपी बिजेन्द्र पुत्र करतार सिह जाति यादव उम्र 37 साल निवासी मण्ढाना पुलिस थाना सदर नारनौल जिला महेन्द्रगढ हरियाणा को गुडगांव (हरियाणा) से दस्तयाब कर प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया है। जिससे अनुसंधान जारी है।  
गठित टीम:- 
श्री हजारीलाल सउनि पुलिस थाना गुढागौडजी 
 श्री नरेश कुमार मुआ 2581 पुलिस थाना गुढागौडजी
श्री शुभकरण कानि. 207 पुलिस थाना गुढागौडजी
श्री हरेन्द्र कुमार कानि. 989 पुलिस थाना गुढागौडजी 

---------------------------
गिरफ्तार आरोपी :-1.
 बिजेन्द्र पुत्र करतार सिह जाति यादव उम्र 37 साल निवासी मण्ढाना पुलिस थाना सदर   
                                           नारनौल जिला महेन्द्रगढ हरियाणा   



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies