Type Here to Get Search Results !

Rail-News : रेल यातायात प्रभावित, बीकानेर-मदुरै ट्रेन वरंगल स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी, ये गाड़ियां रद्द/आंशिक रद्द








💃















👉

Rail-News : रेल यातायात प्रभावित, बीकानेर-मदुरै ट्रेन वरंगल स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी, ये गाड़ियां रद्द/आंशिक रद्द 

*नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द रहेगी*
*कुछ रेलसेवाएं वरंगल स्टेशन के स्थान पर काजीपेट स्टेशन पर ठहराव करेगी*

 दक्षिण मध्य रेलवे पर सिकन्दराबाद मण्डल के काजीपेट-कांडपल्ली रेलखण्ड के मध्य स्थित वरंगल स्टेशन पर एवं विजयवाडा मण्डल के विजयवाडा-गुडुर रेलखण्ड के मध्य सूरारेड्डि पालेम स्टेशन एवं औंगोल स्टेशन पर तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 09715, हिसार-तिरूपति रेलसेवा दिनांक 09.12.23 व 16.12.23 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 09716, तिरूपति -हिसार रेलसेवा दिनांक 12.12.23 व 19.12.23 को रद्द रहेगी।

*उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं वरंगल स्टेशन के स्थान पर काजीपेट पर ठहराव करेगी*:-

1. गाडी संख्या 12968, जयपुर-चैन्नई रेलसेवा जो दिनांक 17.12.23 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वरंगल स्टेशन के स्थान पर काजीपेट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा जो दिनांक 17.12.23 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वरंगल स्टेशन के स्थान पर काजीपेट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 12967, चैन्नई-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 17.12.23 को चैन्नई से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वरंगल स्टेशन के स्थान पर काजीपेट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

*नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर तकनीकी एवं यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:- 

1. गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 12.12.23 से 16.12.23 तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आगरा कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 14.12.23 से 18.12.23 तक खजुराहो के स्थान पर आगरा कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो-आगरा कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies