💃
👉
राजस्थान
सीएम कौन...!! दो दिन बाद पता चलेगा!! अभी चेहरे आ रहे सामने
- मोहन थानवी
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री का नाम घोषित करने जा रही है। लोगों का ऐसा ही कहना है। साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं की नाम तो पहले से ही तय है। लेकिन पार्टी अपनी नीति-परंपरा के अनुसार सांगठनिक प्रक्रिया पूरी करके ही इसकी घोषणा करेगी। इसी के चलते मुख्यमंत्री कौन...!! दो दिन बाद पता चलेगा!! अभी चेहरे आ रहे सामने!! इसके पीछे एक और अनुमानित वजह यह भी लोग बता रहे हैं की मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए चेहरे बढ़ते जा रहे हैं। यानी नामों की संख्या तीन-चार से बढ़कर सात-आठ तक पहुंच चुकी है। ऐसा अनुमान तो पर्दे के पीछे लोग दबी जुबान में पहले से ही लगा रहे थे।
अब दबी आवाज में सुनाई दे रहा है कि इस बार राजस्थान को जो मुख्यमंत्री मिलने वाला है वह पहली बार ही विधायक चुना गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उसका सिलेक्शन लंबी पारी खेलने लायक आयु, आगामी आम चुनाव और राज्य प्रबंधन संबंधित कुशलता सहित तमाम राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया है।
कानाफूसी यह भी हो रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सीएम के बजाय कोई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संभवतया वसुंधरा राजे को इसका भान पहले से है और इसीलिए उन्होंने मतगणना वाले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को सवाल करने से ही मना कर दिया। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए संसद का सत्र जारी होने के बावजूद दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को दो प्रमुख सांसदों को भी जयपुर भेजा ताकि स्थिति का अवलोकन कर सकें। इसके बाद दोपहर से समर्थक विधायक भी वसुंधरा के निवास तक न के बराबर पहुंचे। हालांकि इस बीच जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या के बाद माहौल भी तनावपूर्ण हो गया।
इन सबसे इतर, सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरी ओर समारोह के लिए आमंत्रण पत्र तक के प्रारूप तैयार कर लिया गया हैं और प्रेस संचालक उन्हें छापने को भी तैयार बैठे हैं। बस देरी है तो आमंत्रण पत्र पर लिखे जाने वाली तारीख और वरीयतानुसार तय प्रमुख नामों की। भीतर तक जानकारी रखने वाले लोग तो लगभग भरोसे के साथ कह रहे हैं की शपथ ग्रहण समारोह 8 दिसंबर को यदि ना हो सका तो फिर यह 11 दिसंबर को होना समझिए।
चुनाव : पर्दे के पीछे -
write views