💃
👉
नगर में पहली बार महिला रचनाकारों का लेखन और चुनौतियां परिसंवाद 9 को
तीन भाषा की रचनाकार होंगी एक मंच पर
बीकानेर 06 दिसंबर, 2023। हिन्दी राजस्थानी के ख्यातनाम साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की स्मृति में प्रतिमाह होने वाले मासिक साहित्यक-सृजनात्मक कार्यक्रमों के क्रम में 9 दिसंबर को शाम 5 बजे नागरी भण्डार स्थित सुदर्शन कला दीर्घा में महिला रचनाकारों पर केंद्रित परिसंवाद का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि नगर में पहली बार हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी की महिला रचनाकारों पर केंद्रित ’’महिला लेखन और चुनौतियां’’ विषयक परिसंवाद का आयोजन रखा गया है।।
परिसंवाद की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती शीला व्यास करेंगी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला गंगल होंगी।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बसंती हर्ष रहेंगी।
मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार इंद्रा व्यास परिसंवाद विषय पर अपने विचार रखेंगी। परिसंवाद का संचालन युवा कवयित्री कपिला पालीवाल करेंगी।
write views