Type Here to Get Search Results !

अभी स्कूलों के समय में बदलाव नहीं, देर रात सामने आया ये कारण...






*खबरों में बीकानेर*









*खबरों में बीकानेर*

अभी स्कूलों के समय में बदलाव नहीं, देर रात सामने आया ये कारण... 

बीकानेर। शनिवार देर रात्रि ये खबर स्कूल विद्यार्थियों के लिए सामने आई है। खबर है कि एक अक्टूबर से राजस्थान के स्कूल का समय अभी परिवर्तित नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने दे रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस संदर्भ में कहा जा रहा है प्रदेश के सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल दोनों में ही अब 16 अक्टूबर से समय परिवर्तन किया जाएगा। आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने जारी किया।

 आमतौर पर 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का समय गर्मी के हिसाब से होता है। वहीं सर्दी के हिसाब से 1 अक्टूबर से 31 मार्च सर्दी के हिसाब से स्कूलों का समय होता है। 

इस बार शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से बदलने का निर्णय किया है। दरअसल, तापमान में कमी नहीं आने के कारण स्कूलों के समय में फिलहाल परिवर्तन नहीं किया गया है। 

फिलहाल राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 

 
 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies