हवा में लहराते आई ताड़का का राम-लक्ष्मण ने वध किया
अहिल्या उद्धार, राम-सीता प्रथम दृष्टि मिलाप,सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद
श्रीगंगानगर,17 अक्टूबर।सेठ गोपीराम गोयल की बगीची में श्री रामलीला सेवा
समिति द्वारा मंचित हाईटेक रामलीला में सोमवार रात हजारों दर्शकों के रोंगटे
खडे हो गए जब राक्षसनी ताड़का हवा में लहराते हुए आई,जिसका राम-लक्ष्मण वध कर देते हैं।इस प्रसंग को अत्यंत खौफनाक दिखाने के लिए पूरे पंडाल को होर्बिल नाईट में तब्दील किया गया।इस दृश्य के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
विशेषज्ञों की देखरेख में राक्षसनी ताड़का को हवा में उड़ना सफलतापूर्वक दिखाया गया। इससे उपस्थित हजारों लोगों में रोमांच भर गया।सूरज सोनी और उनकी पूरी टीम ने ताडका वध को बहुमत ही खौफनाक बनाने में कड़ी मेहनत की।
मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास
के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल, टाइनी टाइट्स पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर
श्रीमती अनुपमा आहूजा रहे।आज रामलीला की शुरुआत राक्षस संहार के लिए राजा दशरथ से विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को लेकर जाने से हुई।ताड़का सहित सभी राक्षसों के वध के बाद सुबाहू-मारीच वध, आहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका में राम और सीता का प्रथम दृष्टमिलाप, श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ना और सीता स्वयंवर प्रसंगों को बखूबी मंचित किया।
परशुराम-लक्ष्मण संवाद में नरेश बोस (परशुराम) और दिनेश शर्मा ने ( लक्ष्मण) अभिनय कौशल से जान डाल दी।हरेक
संवाद पर खूब तालियां बजीं।इस प्रसंग के साथ आज की रामलीला को विराम दिया गया।
स्लाइडिंग मंच पर यह दृश्य एक के एक निरंतर चलते रहे। दृश्यों की निरंतरता को
बनाए रखने के लिए पर्दे के पीछे की टीम की फुर्ती देखते ही बनती है।
केसी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा इस हाईटेक रामलीला को लाइव म्यूजिक से बड़ा जानदार बनाया जा रहा है। मंगलवार को मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम की बारात का रहेगा।
0 Comments
write views