अक्टूबर में होंगी इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटनाएं
आसमान में दिखेंगे अद्भुत नजारे
नई दिल्ली
आसमान अनगिनत रहस्यों का महासागर है। इसमें सैकड़ों ऐसी चीजें हैं. जो आश्चर्य में डाल देती हैं।
इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना
वहीं, 14 अक्टूबर का दिन और भी खास होगा क्योंकि इस दिन रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण नजर आएगा। यह ग्रहण इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी। आपको मालूम हो कि रिंग ऑफ फायर के दौरान चांद सौर डिस्क को रोक नहीं पाता।
अक्सर आपने रात के अंधेरों में तारों को देखकर अपना काफी समय बिताया होगा। चांद, तारे, सूर्य और सतरंगी इन्द्रधनुष ये तो खुली आंखें देखती रहती हैं लेकिन, बहुत कुछ ऐसा भी होता है आसमान में जो व्यक्ति कई बार अपनी खुली आंखों से नहीं देख पता है।
इस महीने (अक्टूबर) में अगर आप रात के वक्त घर से बाहर निकलें, तो एक बार आसमान की ओर जरूर देखिएगा क्योंकि ये सामान्य महिना नहीं है बल्कि इसमें बहुत-सी खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। सौर्य मंडल में अलग- अलग तारीखों पर तरह-तरह के थीं। आपको नजारे देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, अक्टूबर माह में कई छोटे-बड़े उल्कापात भी दिखाई देंगे। अक्टूबर महीने में एक दुर्लभ ग्रहण देखने को भी मिल सकता है। यह 9-10 तारीख से दिखाना शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि यह तब होगा जब ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार अपने पीक पर होगी। नासा की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार की शरुआत डेको तारामंडल से होती है। यह खगोलीय घटनाएं किसी भी स्थान से बिना दूरबीन के नग्न आंखों से देखी जा सकेंगी। हां, लेकिन यह सपष्ट रूप से वहां दिखाई देगा जहां प्रदूषण ना हो और गहरी काली रात हो बता दें कि ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार में हर घंटे लगभग 10 उल्काओं को देखा जा सकता है। यह उल्काएं 2011 में प्रति घंटे लगभग 600 नजर आई।
इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना
वहीं, 14 अक्टूबर का दिन और भी खास होगा क्योंकि इस दिन रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण नजर आएगा। यह ग्रहण इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी। आपको मालूम हो कि रिंग ऑफ फायर के दौरान चांद सौर डिस्क को रोक नहीं पाता।
write views