सिंधी समाज बीकानेर : मानसिंह मामनानी को संभाग प्रभारी व टीकम पारवानी को संत सम्पर्क प्रमुख बनाया
बीकानेर 29.09.2023
भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवानी ने समाज की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज दिनांक 29.09.2023 को बीकानेर के मानसिंह मामनानी को संभाग प्रभारी का दायित्व पुनः निर्विरोध सौपा। साथ ही प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवानी द्वारा बीकानेर के टीकम पारवानी को संत सम्पर्क प्रमुख बनाया गया। मातृ शक्ति सत्संग मंडली की भारती गुवालानी, कान्ता हेमनानी, वर्षा लखानी व पीहू वासवानी ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। भारतीय सिन्धु सभा के बीकानेर जिले के अध्यक्ष विजय ऐलानी, श्याम आहूजा, किशन सदारंगानी, हासानंद मंगवानी, अनिल डेम्बला ने भी बीकानेर के निर्विरोध चुने गये साथियों के चयन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
write views