Type Here to Get Search Results !

बीकानेर के पत्रकार रवि पुगलिया को श्रद्धाशील अलंकरण से नवाजा, नेशनल प्रेजीडेंट ऑफ मीडिया के पद पर किया नियुक्त












Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information 

 🚩🚩🚩🚩🚩

औरों से हटकर सबसे मिलकर 
© खबरों में बीकानेर 

 https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999





🌞:


खबरों में बीकानेर

बीकानेर के पत्रकार रवि पुगलिया को श्रद्धाशील अलंकरण से नवाजा, नेशनल प्रेजीडेंट ऑफ मीडिया के पद पर किया नियुक्त


बीकानेर। बीकानेर निवासी तथा देश और व्यापार समाचार पत्र के सम्पादक पत्रकार रवि पुगलिया को हैदराबाद में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धाशील भक्त अलंकरण से नवाजा गया। गुरु पूर्णिमा पर विश्व धर्म चेतना मंच (श्री सिद्धेश्वर तीर्थ-ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरूपति) के हैदराबाद चैप्टर द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक महोत्सव में सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने अपने प्रमुख भक्तों को विशेष अलंकरण से सम्मानित किया। पत्रकार रवि पुगलिया की अनन्य भक्ति एवं गुरुदेव की प्रति श्रद्धा व हर आयोजन को उत्साहपूर्वक निभाने के लिए श्रद्धाशील भक्त अलंकरण से नवाजा गया। 

श्री गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में कहा कि पत्रकार रवि पुगलिया दिल के राजा हैं और इनकी गुरु भक्ति भी राम भक्त हनुमान के समान है। इस ऐतिहासिक महोत्सव में ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने पत्रकार रवि पुगलिया को विश्व धर्म चेतना मंच (श्री सिद्धेश्वर तीर्थ-ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरुपति) के नेशनल प्रेजीडेंट ऑफ मीडिया के पद पर नियुक्ति प्रदान की। अब पत्रकार पुगलिया आश्रम के समाचारों का पूरे देश में प्रचार-प्रसार का दायित्व निभाएंगे।

ऐतिहासिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव
सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं पर की अमृतवर्षा कहा- जीवन ढंग का हो, ढोंग का नहीं हैदराबाद। हैदराबाद की धरा गुरु पूर्णिमा के दिन आह्लादित हो उठी जब सिद्ध गुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने हजारों श्रद्धालुओं पर अमृतवर्षा की। गुरु पूर्णिमा पर एनटीआर स्टेडियम में विश्व धर्म चेतना मंच (श्री सिद्धेश्वर तीर्थ-ब्रह्मऋषि आश्रम, तिरूपति) के हैदराबाद चैप्टर ने वसुधैव कुटुंबकम अर्थात दुनिया एक परिवार है के सिद्धांतों के साथ उत्सव का नेतृत्व किया।

 सिद्धगुरु ने कहा कि एक सच्चा गुरु किसी भक्त को बांधता नहीं है, बल्कि उन्हें ज्ञान के पंख देकर और खुद को खोजने और सर्वशक्तिमान की ओर विकसित होने के लिए आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाकर मुक्त करता है। श्री सिद्धेश्वर गुरुदेव ने अमृतवाणी में कहा कि शरीर से स्वस्थ रहना है तो नियमित व्यायाम, प्राणायाम को जीवन में लाएं। आज हम धार्मिक तो बनते हैं लेकिन धर्म के अनुसार आचरण नहीं कर रहे हैं। 

श्री गुरुदेव ने कहा कि गुरु जीवन में प्रकाश लाता है और गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से गुरु अपनी समस्त शक्तियों के साथ अपने शिष्यों का कल्याण करता है। ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन ढंग का होना चाहिए, ढोंग का नहीं। समस्याओं से बाहर आना है तो गुरु पर आस्था रखो, विश्वास रखो। जन्म परमात्मा देता है, वह हमें प्राण देता है। गुरु ज्ञान और संस्कार देता है। जो सत्य है वही सुंदर है और वही शिव है। दुनिया का प्रेम कंडीशनल होता हैं और गुरु का प्रेम हमेशा अनकंडीशनल होता है। गुरुदेव ने कहा कि धन के दो ही उपयोग हैं भोग और दान। धन या तो देकर जाओ या भोग कर जाओगे, साथ में ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। परमात्मा की शक्ति एक ही है वह विभिन्न रूपों से काम करती है। मंजिल जो सुंदर है सफर को भी सुंदर बनाना होगा।

प्रमुख भक्तों को अलंकरण से नवाजा

गुरुपूर्णिमा के ऐतिहासिक महोत्सव में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह को 'राष्ट्र गौरव" ऑल इंडिया टैरेरिस्ट फ्रंट के चैयरमेन एमएस बिट्टा को 'राष्ट्र शान" जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के सीएमडी नवीन जिंदल को 'वर्ल्ड लिजेंड्री बिजनेसमैन", यूएनओ के सीएमडी निर्मल मिंडा को 'वर्ल्ड इमिनेन्ट विजनरी", यू फ्लेक्स ग्रुप के सीएमडी अशोक चतुर्वेदी को 'वर्ल्ड इमिनेंट एंत्रप्रोन्योर", देश और व्यापार के सम्पादक पत्रकार रवि पुगलिया को 'श्रद्धाशील भक्त" अलंकरण से नवाजा गया। महोत्सव में आश्रम के अन्य प्रमुख भक्तों को भी सम्मानित किया गया जिनमें श्री बंडारू दत्तात्रेय (हरियाणा के माननीय राज्यपाल), वी. रविचंद्र (संसद सदस्य), बीबी पाटिल (संसद सदस्य), न्यूयॉर्क के डॉ. चंद्रा भंसाली, संपत पोद्दार, टोरंटो न्यू जर्सी के अशोक संचेती शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies