Type Here to Get Search Results !

बिलों में करंट है फ्यूल चार्ज, भाजपा ने किया प्रदर्शन, फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला




बिलों में करंट है फ्यूल चार्ज, भाजपा ने किया प्रदर्शन, फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला

फ्यूल चार्ज के नाम पर लूट रही सरकार, 
भाजपा ने किया प्रदर्शन 
फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला

फ्यूल चार्ज वापस ले सरकार, वरना जिले स्तर पर होंगे प्रदर्शन : विजय आचार्य

बीकानेर भाजपा गोपेश्वर मंडल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज के नाम से जनता को लूटने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

 मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदयाल गोदारा के नेतृत्व में कुम्हारो का मोड़ गंगाशहर में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री भवर सिंह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि एक ओर तो सरकार 100 यूनिट फ्री बिजली का ढिंढोरा पीट रही है वही दूसरी ओर फ्यूल चार्ज के नाम पर चार गुना पैसा आम आदमी से वसूल रही है। बिजली बिलों में भारी वृद्धि करने के साथ-साथ बार बार बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से जनता त्रस्त है
अगर सरकार ये फ्यूल चार्ज की लूट बंद नहीं करती तो आगामी दिनों में बड़ा प्रदर्शन कर सरकार का घेराव किया जायेगा। 

आज के कार्यक्रम मे मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत शिखर डागा पार्षद रामदयाल शर्मा पार्षद बजरंग सोखल पार्षद भवर जी साहू गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा शक्ति केन्द्र संयोजक विष्णु आचार्य मगाराम नाई किसान मोर्चा महामंत्री महेश कुमावत ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुलचन्द रामावत कैलाश बकोलिया युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित हुलाश भाटी बाबुलाल चौधरी मनोज छींपा जगन्नाथ कैलाश छींपा दिनेश सुनिल कालूराम आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।





Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information 🚩🚩🚩🚩🚩 औरों से हटकर सबसे मिलकर © खबरों में बीकानेर https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 🌞:

खबरों में बीकानेर

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies