Type Here to Get Search Results !

शिविर में महिलाओं को अधिकारों और कानून की जानकारी दी



-

शिविर में महिलाओं को अधिकारों और कानून की जानकारी दी




-

औरों से हटकर
सबसे मिलकर


Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐


🖍️

--





-

*ऑपरेशन सुरक्षा चक्र 2023*
*शिविर में महिलाओं को अधिकारों और कानून की जानकारी दी* 
बीकानेर, 15 अप्रैल। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा पी.एस.टी. मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ’ऑपरेशन सुरक्षा चक्र’ आत्मरक्षा (मार्शल आर्ट) शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गई। 
टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि शिविर के सातवें दिन मिस मूमल गरिमा विजय, अधिवक्ता शकीना, डाॅ. विमला डुकवाल, पूर्व विधायक झालावाड़ मीनाक्षी चूड़ावत, संजय आचार्य, गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शिविर का निरीक्षण किया। 
अधिवक्ता शकीना ने महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न व अत्याचार के विरुद्ध कानूनी सहायता की विभिन्न धाराओं के बारे में बताया। डाॅ. विमला डुकवाल ने कहा कि सु-रक्षा का चक्र चलता रहना चाहिये। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिये न्यूट्रिशन और बैलेस डाईट के बारे में बताया। गरिमा विजय ने कहा कि सबसे बड़ी शक्ति, मातृ शक्ति है। उन्हें अपनी सुरक्षा करनी आनी चाहिए।
मीनाक्षी चूड़ावत ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे अपनी शक्ति पहचानें। वर्तमान में इस तरह की आत्मरक्षा की कला को सीखना आवश्यक है।
सेन्सई सोनिका सेन द्वारा शिविर में दिए गए प्रशिक्षण का महिलाओं द्वारा विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह राठौड़, टेक्नीकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सेन, सेन्सई सोनिका सेन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

-


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies