Type Here to Get Search Results !

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीकानेर में





-
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर शोक जताया





-

औरों से हटकर
सबसे मिलकर




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐




🖍️

--







-


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर शोक जताया


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा का रांका ने किया स्वागत, बोलीं – बीकानेर से मेरा गहरा जुड़ाव .

. Ranka welcomed former Chief Minister Vasundhara, said – I have a deep connection with Bikaner

बीकानेर पहुंचने पर आज नाल सिविल एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। यहां देवीसिंह भाटी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। महावीर रांका सहित अनेक नेता स्वागत के लिए पहुंचे। हालांकि भाजपा नेताओं में संगठन से जुड़े बड़े नेता नजर नहीं आये। यह चर्चा में रहा। इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजे ने कहा कि बीकानेर से मेरा गहरा जुड़ाव। बाद में राजे राजमाता सुशीला कुमारी जी निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने लालगढ़ पैलेस पहुंची।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे आज बीकानेर प्रवास के दौरान बीकानेर पूर्व से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी  की दादीसा पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी के निधन पर उनके आवास शिव विलास पहुँचकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिवारजनो से मिलकर ढाढस बंधाया। सिद्धि कुमारी ने राजमाता के उम्र के पड़ाव के अनुभव साझा करते हुए उनकी सक्रियता और जीवन शैली के बारे में वसुंधरा राजे को बताया उनके प्रवास और किस तरह वो धारा प्रवाह गुजराती और मारवाड़ी बोलती थी और अंतिम समय में भी ऊर्जा से भरी और परिवार के प्रति समर्पण के भाव को सुनकर वसुंधरा राजे अभिभूत हुई। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, कालीचरण सर्राफ, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने भी शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रशंसक भी शिव विलास पहुंचे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, राजेंद्र पंवार, महावीर रांका, अरुण जैन,भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, आनंद सिंह भाटी, सुशील शर्मा, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल,करण प्रताप सिसोदिया, रघुराज सिंह राठौड़ , हुकमचंद कांटा, गजेंद्र राठौड़, पवन चांडक, सुमन छाजेड़, छाया गुप्ता, मधुरिमा सिंह, मांगीलाल विश्नोई, संजय गुप्ता, फारूक चौहान, हिमांशु शर्मा, जितेंद्र भाटी, अनूप गहलोत, के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




-


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies