Type Here to Get Search Results !

इन समाज संस्थाओं ने परशुराम जयंती पर किए आयोजन




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


✍️   इन समाज संस्थाओं ने परशुराम जयंती पर किए आयोजन 

 गौड़ ब्राह्मण सभा 
विप्र फाउंडेशन 
शोभायात्रा टीम
 रानी बाजार स्थित परशुराम मंदिर में 
गोगा गेट बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण 


सभा भवन में
शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी और महापौर रहे मौजूद

बीकानेर, 22 अप्रैल। श्री छह न्याति ब्राह्मण महासंघ द्वारा शुक्रवार को गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम मातृ भक्ति, पितृ भक्ति और गुरुभक्ति की अनुपम मिशाल हैं। इनके नित्य पूजन से व्यक्ति शतायु होता है। 

समारोह की अध्यक्षता महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने की। लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद ने शास्त्रोक्त उक्तियों से भगवान परशुराम के जीवनचरित्र के बारे में बताया। मुख्यमन्त्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के संस्कार व कर्म अपनाकर हम भारत को पुनः विश्वगुरु बना सकते हैं। बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी।

प. योगेश पारीक और प्रो. संतोष सारस्वत द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ भगवान परशुराम का विधिवत पूजन करवाया गया। आगन्तुकों ने भगवान परशुराम की महाआरती की। इला पारीक ने परशुराम स्तोत्र का पाठ किया गया।

महासंघ अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, महामन्त्री पल्लवी शर्मा और कोषाध्यक्ष जयदयाल पंचारिया द्वारा अतिथियों का शाॅल, उपरना और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। 

 महासंघ अध्यक्ष भंवरलाल व्यास ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने छात्रसदन निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।मंच संचालन सुशील कौशिक ने किया। गौड़ ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अजय गौड़ और संरक्षक विश्वनाथ शर्मा, जगदीश गौड़ ने अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए।

समारोह मे महासंघ संरक्षक खेताराम तावणिया, श्रीधर शर्मा, डाॅ.मोहनलाल जाजङा, डाॅ. पवन दाधीच, अरुण कुमार पाण्डे, गंगासहाय पारीक, यशपाल शर्मा, गोपीकिशन ओझा, गिरधर गोपाल व्यास, दयाशंकर तिवारी, विजय कुमार जोशी, रमेश सेवदा, प्रदीप भारद्वाज, मगनमल ओझा, किशन कुमार पांडे, सुशील पंचारिया, राकेश ओझा, राजीव शर्मा, श्री हरिगोपाल उपाध्याय, पुरुषोत्तम तिवाड़ी, मनोज सुरोलिया आदि मौजूद रहे।



- विप्र फाउंडेशन के बैनर तले सभी वर्गों ने सामाजिक समरसता संदेश के साथ परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया - एम. एम ग्राउंड स्थित परशुराम सर्किल पर श्री परशुराम पूजन एवं आरती" का आयोजन सम्पन !!

बीकानेर 22 अप्रैल 2023 - विप्र फाउंडेशन बीकानेर जोन बी.1 के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित के नेतृत्व में सर्वसमाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सामाजिक समरसता के संदेश के साथ एम.एम.ग्राउंड चौराहा स्थित परशुराम सर्किल पर विप्र फाउंडेशन परिवार बीकानेर द्वारा गायत्री उपासक जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा) के सानिध्य में प. गायत्री प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में 51 वेदपाठी पंडितो द्वारा श्री परशुराम पूजन एवं आरती के आयोजन सर्वसमाज के सक्रिय कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित होकर कहा कोई भी महापुरुष महामानव किसी भी जाति धर्म के नही सर्वसमाज के होते है और लोक कल्याण कार्य के लिए आते है !!

जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में विप्र नेता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बी. डी. कल्ला,बीकानेर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, मुख्यमंत्री विशेषाधिकार लोकेश शर्मा सहित विप्र समाज के प्रमुख गणमान्य जनो ने आराध्य देव भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर बीकानेर नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी !!

युवा अध्यक्ष राजू पारीक ने बताया कि पूजन कार्यक्रम में सर्वसमाज के प्रबुद्धजन लोकसभा कोंग्रेश प्रत्याशी मदन मेघवाल, ओमप्रकाश लोहिया,पार्षद वीरेंद्र सुथार,विक्रम कुमावत, चन्द्र शेखर चांवरिया,पार्षद परमेश्वरी देवी आचार्य,राजू गहलोत,अख्तर चुड़िगर, साजिद सुलेमानी, सहित सभी वर्गों के प्रबुद्धजनों ने पूजा अर्चना कर सामाजिक समरसता संदेश के साथ वचन बद्ध रहकर कार्य करेंगे !!

युवा प्रकोष्ठ संगठन महामंत्री अरुण कल्ला ने बताया कि इस अवसर पर विप्र नेता महेश व्यास, अविनाश जोशी, गोकुल जोशी, जेठानंद व्यास,कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित, जेठमल पुरोहित,पार्षद सुशील व्यास, अरविंद किशोर आचार्य, श्री भा व्यास, विजय उपाध्याय,पार्षद नरेश जोशी, राजकुमार पारीक, मुकेश ओझा,मगन महाराज पाणेचा,कमल आचार्य, अनिल हर्ष, सुरेंद्र व्यास सहित विप्र जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे !!

विप्र समाज के सक्रिय सोहन लाल उपाध्याय, सुशील पंचारिया, मनोज जोशी,श्री भगवान व्यास,नरेंद्र आचार्य, एड. अनिल पुरोहित, धीरज पंचारिया, दिनेश जोशी,बिरजू प्यारे,नवीनत पुरोहित, किशनलाल ओझा (घँटी),राहुल पारीक,मनोज पारीक, मालचंद जोशी, मनोज पारीक,अशोक छंगाणी सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे !!

कार्यक्रम में मुख्य संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, नंदकिशोर गालरिया,विफा युवा प्रदेश प्रभारी/सचिव अक्षय शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेशचन्द्र उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, महामंत्री भवानी जाजड़ा, उपाध्यक्ष,सोहन सिंह राजपुरोहित, कैलाश सारस्वत,सुभाष पुरोहित, रामस्वरूप हर्ष, जगदीश सेवग,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार व्यास आदि कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे !!

विफा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यशोदा पारीक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष आशा पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा आचार्य, मंजू पारीक,देहात महिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, सरला राजपुरोहित, आरती पुरोहित, सुषमा बिस्सा,सीमा पारीक, सुनीता पारीक, राधा जाजड़ा, शोभा सारस्वत, ऋतु श्रीमाली मातृशक्ति ने आंगतुकों का अभिनंदन किया !!

युवा उपाध्यक्ष श्री प्रकाश,एसपी उपाध्याय ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ के विजय नारायण तिवाड़ी, निशांत गौड, विजय पाईवाल, भुवनेश पुरोहित, हेमन्त शर्मा,भेरू रत्न ओझा,गोपालकृष्ण व्यास, वीरेंद्र राजपुरोहित,गौरव रांकावत, विजय ओझा,गोपाल आचार्य, गोपाल व्यास,पवन व्यास, युवराज व्यास,बटुक जोशी, श्यामसुंदर जोशी सहित सक्रिय युवा साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई !!


*फरसे की दीपमाला के साथ भव्य महाआरती परशुराम शोभायात्रा की टीम द्वारा की गई*

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम परशुराम शोभायात्रा की टीम द्वारा किया गया जिसमें शोभायात्रा टीम के संयोजक रवि कलवाणी ने बताया कि भगवान परशुराम श्री विष्णु के छठे अवतार तथा ब्राह्मण कूल के आराध्य देव है कलवाणी ने बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर में गायो को हरा चारा तथा पक्षियों के लिए दाना पाणी की व्यवस्था की गई तथा सांय होते होते परशुराम सर्किल पर फरसे की सजावट के साथ दीपमाला की गई !!

रवि कलवाणी ने बताया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की भव्य महाआरती की गई जिसमें विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के ओएसडी श्री लोकेश जी शर्मा तथा विप्ररत्न श्री जुगल किशोर जी ओझा पुजारी बाबाजी रहे तथा मुख्य अतिथि में श्री राजकुमार जी किराडू, पूर्व पार्षद नरेश जी जोशी, अरविंद किशोर आचार्य रहे !!

कलवाणी ने बताया कि 22 अप्रैल की सांय होते होते गरीबो ओर अनाथालयों में भोजन करवाया गया !! 

समाज के सभी गणमान्य विप्रगण उपस्तिथ रहे जिसमे भेरूरतन कलवाणी (रतना महाराज), गिरधर जी बिस्सा, रामजी ओझा, ब्रजमोहन जी कलवानी, श्री सुरेंद्र जी व्यास, मदन जेरी माड़ साब, मल्ला महाराज, रामगोपाल जी कलवाणी, नवरत्न जी ओझा, प्रेमरतन जी ओझा, राजू पारीक, राकेश जी बोड़ा, सत्यनारायण जी कलवाणी, ऋषि कुमार व्यास, किशोर कुमार पुरोहित, एडवोकेट मुकुंद व्यास, जेठमल किरायत, हरिप्रकाश रंगा, गौरीशंकर उपाध्याय, अंकित कलवाणी,रविकांत छंगाणी, मनीष छंगाणी, इंद्र पुरोहित, बजरंग छंगाणी, मोहित जोशी, शिव शंकर ओझा, आदित्य व्यास, रविशंकर पुरोहित, आदि विप्र बन्धु उपस्तिथ रहे !! 

रवि कलवाणी ने अतिथियों का हार्दिक आभार ओर अभिनंदन किया तथा मंच संचालन गणेश जी कलवाणी द्वारा किया गया !!



परशुराम जन्मोत्सव पर्व मंत्रोचार के साथ मनाया।
बीकानेर 22 अप्रैल 2023 -
ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर रानी बाजार स्थित परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण कर मनाया गया।


 अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की ब्राह्मण को अपना ब्रह्मणत्व नही छोड़ना चाहिए। और अपने माता पिता गुरु के बताए गए मार्ग पर चलने की सिख दी।
उन्होंने कहा है की ब्राह्मण को अपने कर्म काण्ड और शिखा तिलक और नितनेम के साथ चलने से उन्नति होती है।


गौड़ ने कहा की जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई वैसे ही हमें अन्याय के खिलाफ अडिग खड़ा रहना है। सभी वर्गो का सम्मान करना ब्राह्मण की पहचान है। व्यक्ति की पहचान उसके परिवार - समाज से होती है उसे अपने समाज का ऋण कभी नही भूलना चाहिए।


ब्राह्मण का जन्म ब्रह्मा जी के मुख से हुआ था इसी लिए उससे ब्रह्मांत्व प्राप्त हुआ।


राजस्थान ब्राह्मण मंच के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी शर्मा ने कहा की हमें युवा पीढ़ी को संस्कारो के साथ साथ ब्राह्मण के कर्म काण्ड का ज्ञान देने की आवश्यकता है ताकि आगे आने वाली युवा पीढ़ी ब्रह्मणत्व को समझे।


 पंडित गायत्री प्रसाद,संतोष सारस्वत,संतोष शर्मा,यज्ञ प्रसाद ने मंत्रोचार के साथ भगवान परशुराम की आरती की।
इस अवसर पर श्रवण पालीवाल,शिव प्रसाद गौड़,देवाशीष गौड़,मनीष शर्मा उपस्थित रहे।



*भगवान परशुराम जी का पूजन - अर्चन* 
गोगा गेट बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण परिसर में संचालित श्री ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला परिसर में राकावत देशस्थ ऋग्वेदीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आज भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में शाला द्वारा दुग्धअभिषेक शाला के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा शास्त्री पंडित यज्ञप्रसाद शर्मा के सानिध्य में किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन कर महाआरती तथा प्रसाद वितरण किया गया |
शाला प्राचार्य शास्त्री पँ गायत्री प्रसाद शर्मा ने भगवान परशुराम जी के जीवन के विषय मे विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि अन्याय के प्रति लड़ने की भगवान परशुराम के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है ।
कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थी पंकज पांडे, मनीष शर्मा ,मनोज शर्मा,अक्षय भाऊसाहेब, सुनील शर्मा,अमित शर्मा,राजकुमार पांडे अंकित पांडे,पंडित नारायण प्रसाद शर्मा,पंडित गणेशाराम शर्मा ,पंडित वेद प्रकाश शर्मा जी उपस्थित थे


औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:













Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies