Type Here to Get Search Results !

भाजपा पूर्व पश्चिम विधानसभाओं की कार्यशाला में प्रभारी ने शक्ति केद्र विस्तारको से चर्चा की




-




-


...






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐







🖍️

-




--
भाजपा पूर्व पश्चिम विधानसभाओं की कार्यशाला में प्रभारी ने शक्ति केद्र विस्तारको से चर्चा की


भाजपा संगठन प्रभारी दशरथ सिंह बीकानेर में पूर्व–पश्चिम विधानसभा कार्यशाला संपन्न।

भाजपा बीकानेर शहर के जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिह शेखावत आज बीकानेर प्रवास पर रहें बतौर प्रभारी पहली बार बीकानेर आगमन पर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावत का शॉल ओढ़ाकर साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया की दशरथ सिंह शेखावत दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति के बारे चर्चा हुई दोपहर 2 बजे पूर्व विधानसभा की कार्यशाला संभाग भाजपा कार्यलय में संपन्न हुई जिसमे जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिह शेखावत ने शक्ति केंद्रों पर बनाएं गए अल्पकालीन विस्तारको से चर्चा कर अगले 7 दिन शक्ति केंद्रों पर प्रवास कर बूथ समिति का सत्यापन कर प्रत्येक मंडल में नमो वोलिंटर को अल्पकालीन विस्तारक बनाया गया है उनके माध्यम से आगामी पन्ना प्रमुखों की विस्तार से रचना की जायेगी सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से और अधिक सुदृढ़ रचना बने जिससे पार्टी को मजबूत किया जाए उस पर काम किया जाएगा जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय हो आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया जायेगा उस दिन प्रत्येक जिला मंडल कार्यालय के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने निवास पर भाजपा का झंडा लगाएगा।
अपरान्ह 3.30 बजे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला रघुनाथ सदन में संपन्न हुई जिसमे जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिह शेखावत ने अप्रैल माह में पन्ना प्रमुख सम्मेलन रखा जाएगा जिसमे पन्ना प्रमुखों से आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर मनाया जाएं इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100 वा संस्करण शक्ति केंद्रों पर आमजन के साथ सुना जाना सुनिश्चित किया जाए। 


आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, अविनाश जोशी, संपत पारीक, अशोक प्रजापत, विजय उपाध्याय, कौशल शर्मा, अरुण जैन, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, नरसिंह सेवक, मुकेश ओझा, आनंद सिंह भाटी, सांगीलाल गहलोत, सुमन छाजेड़, सुधा आचार्य, सुषमा बिस्सा, सोहनलाल प्रजापत, ओम रामावत, भारती अरोड़ा के साथ संबधित विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं अल्पकालीन विस्तारक उपस्थित रहे।



 भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक विधानसभा-वार कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिस क्रम में षनिवार को भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में खाजूवाला विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
                जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया की कार्यशाला के शुभारंभ से पहले जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी व पूर्व विधायक डाॅं.विष्वनाथ मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला की शुरुआत की।

              कार्यशाला के प्रारंभ में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कार्यशाला मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री देश में जाते हैं वहां के लोग पलक पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। मोदी की विदेश नीतियों से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि में जबरदस्त सुधार हुआ है, भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 के चुनाव की तैयारी मे जुट गई है। साथ ही कमजोर बूथों को मजबूत बनाने कि कार्यकर्ताओं से अपील की। ऐसे बूथ जिन पर भाजपा कभी नहीं जीती। ऐसे सभी सी ग्रेड के बूथों को मजबूत बनाना होगा। 2023 विधानसभा व 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों में हम सभी को मेहनत कर राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनायेगंे और 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। साथ ही कहाॅ की अगर बूथ मजबूत होगा तो वहां पर पार्टी भी मजबूत होगी। जिस बूथ पर पार्टी की पकड़ अभी सामान्य है वहां हमें जमकर मेहनत करनी है।
                 पूर्व विधायक डां.विष्वनाथ मेघवाल ने कहाॅ की भाजपा का तत्त्वज्ञान कार्यकर्ता के कर्तव्य में समाहित है। कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बूथ पर जैसा आभामंडल बूथ अध्यक्ष का होगा वैसा ही आभामंडल वहां पार्टी का होगा साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर पिछले सभी चुनावों मे जीत हासिल किया आगामी 2023 विधानसभा व 2024 का लोकसभा चुनाव भी हम इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर जीतेंगे कार्यशाला में आए हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।विधानसभा की इस कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने किया।
             आज की इस कार्यषाला में खाजूवाला विधानसभा के जिला पदाधिकारी जिलामंत्री देवीलाल मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा,काषीराम जाखड,जगविन्द्र सिद्व,राजू राईका, जितेन्द्र सिह राजवी, कुलदीप मोदी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जागिंड,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, भवानी सिह, एवं खाजूवाला विधानसभा अल्पकालीन विस्तारक, षक्ति केन्द्र संयोजक, मण्डल पदाधिकरी, मोर्चा के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
--





--


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies