Type Here to Get Search Results !

होलिका दहन के साथ रंग-अबीर लगाने का सिलसिला शुरू













-

होलिका दहन के साथ रंग-अबीर लगाने का सिलसिला शुरू 




-


...






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐


🖍️

-- 

होलिका दहन के साथ रंग-अबीर लगाने का सिलसिला शुरू 

बीकानेर में इस बार होली मौसम के बदलते रंगों के साथ खुशी के माहौल में मनाई गई। होली पर हुड़दंग से लोगों के बचाव और अवांछित तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्थाओं में सफल रहा। पुलिस कर्मियों की गश्त जारी रही। मुहूर्त अनुसार माला घोलाई की गई। शुभ मुहूर्त में नगर के सभी मोहल्लों में मंत्रोच्चार के साथ बुराई पर अच्छाई की /असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रूप में होलिका दहन किया गया। 


बीकानेर की प्राचीन परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम होली जूनागढ़ के बाहर दहन की गई। और फिर साले की होली सहित क्रमशः शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होलिका दहन का उल्लास पूर्ण वातावरण पूरे शहर पर छा गया। प्रख्यात साले की होली, दम्माणी चौक, बारह गुवाड़, व्यासों का चौक आदि में बीकानेरवासियों ने होलिका की अग्नि से अंगारे लाकर घरों में भी उसकी पूजा अर्चना की एवं होळे, नारियल, पापड़ आदि सेंककर खाये व प्रसाद वितरित किया गया। 

अलबेले, अलमस्त बीकानेर वासी तरह तरह का स्वांग रचकर भी नगर में घूमते देखे गये। होलिका दहन के बाद व्यक्तिश: एवं मोबाइल पर होली की मंगलकामनाएं एक दूसरे को दी गईं। शहर होलिका दहन के बाद उल्लास पूर्ण माहौल में दिखा। होलिका दहन से पूर्व विभिन्न स्थानों पर सजाई गई होलिका के आसपास लोगों ने गीत संगीत से वातावरण को आनंदमय बनाया । 

लोगों ने एक दूसरे के तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तो कहीं कुछ कलाकारों ने और होली की मस्ती में डूबे लोगों ने स्वांग रच कर भी होली का मजा दुगना किया। *आयुर्धनं शुभ्रयशोवितानं*
*निरामयं जीवनसंविधानम्।*
*समागतो होलिकोत्सवोऽयं*
*ददातु ते मांगलिकं विधानम्॥*

*भावार्थ :- इस होली के त्योहार पर आपको लंबी आयु , धन-वैभव , निर्मल यश , निरोगी जीवन और सम्मान मिले। यह होली आपको मंगलमय अधिष्ठान प्रदान करे।* 

होलिका दहन के साथ रंग-अबीर लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग एक- दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं देते नजर आए। परकोटे के भीतर होली का उल्लास चरम पर रहा। 


 बहुत सी जगहों पर छोटे बालकों से लेकर बुजुर्ग तक चंग की थाप पर होली के माहौल का आनंद लेते दिखे। 
*होली की शुभकामनाएं*

*रंगों से जीवन में खुशियां भरें,*
*लेकिन रंग बदलने वालों से डरें*

--


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies