Type Here to Get Search Results !

Bikaner ECB Case : सोमवार को रैली और घेराव, एक ने अस्पताल जाने से मना किया, अब यह पांच अनशन पर



*खबरों में...*🌐



🖍️एक ने अस्पताल जाने से किया मना, अब यह पांच अनशन पर

-

-




औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

--

... खबर 👇नीचे पढ़ें...








-


सरकार व प्रशासन कर रहे तानाशाही, अनशनकारियों के स्वास्थ्य की कर रहे झूठी चिंता : महावीर रांका
मेडिकल रिपोर्ट्स से मनोबल तोडऩे का प्रयास, संघर्ष जारी



बीकानेर।

Bikaner ECB Case : सोमवार को रैली और  घेराव, एक ने अस्पताल जाने से मना किया, अब यह पांच अनशन पर

बीकानेर 
 ईसीबी कार्मिकों की पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर आज छठे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। 
पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इससे पूर्व सादुलसिंह सर्किल पर एकत्र होंगे तथा रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पर समर्थकों द्वारा घेराव किया जाएगा।

 रांका ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इससे पूर्व सादुलसिंह सर्किल पर एकत्र होंगे तथा रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पर समर्थकों द्वारा घेराव किया जाएगा।

अस्पताल जाने से किया मना, अब यह पांच अनशन पर

डॉ. मेड़तिया ने अस्पताल जाने से किया मना, अब यह पांच अनशन पर
भाजपा नेता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को तीन जनों की मेडिकल रिपोर्ट लेकर पुलिस आई और तीन अनशनकारियों पवन महनोत, सरलासिंह राजपुरोहित एवं डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया को लेजाने लगी। इस पर महनोत व राजपुरोहित को भेजा गया, लेकिन डॉ. मेड़तिया ने स्पष्ट मना कर दिया कि वे स्वस्थ हैं और अस्पताल नहीं जाएंगे। प्रशासन ने तीन बार दबाव बनाया लेकिन डॉ. मेड़तिया अड़े रहे। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को कुलदीप यादव को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि अब आमरण अनशन पर डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के साथ देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं।


 मेडिकल रिपोर्ट्स दिखाकर अनशनकारियों को उठाने के लिए सरकार व प्रशासन कितने भी हथकंडे इस्तेमाल कर लें, लेकिन यह अनशन जब तक मांगें पूरी नहीं होती नहीं हटेगा। यह बात शनिवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष चल रहे आमरण अनशन को सम्बोधित करते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कही।

 भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि गत दो दिनों से सरकार व प्रशासन अनशनकारियों की मेडिकल रिपोर्ट बताकर अनशन से हटवाने का प्रयास कर रही है, हालांकि अनशनकारी पूर्णत: स्वस्थ हैं फिर भी प्रशासन अपनी तानाशाही दिखा रहा है। 

रांका ने कहा कि कितनी भी तानाशाही कर लें, पांच अनशनकारियों को हटाएंगे तो फिर पांच बैठेंगे, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। आमरण अनशन पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, युधिष्ठर सिंह भाटी व भंवर सिंह यादव के नेतृत्व में यादव समाज के रामचंद यादव, अमीलाल यादव, शैलेन्द्र यादव, दीपक यादव, अभिषेक यादव, दिनेश यादव व पवन यादव आदि शामिल रहे। इस दौरान भंवर पुरोहित, मनोज पडि़हार, मधुसूदन शर्मा, टेकचंद यादव, जय सामसुखा, सुरेन्द्र डागा, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, ओम राजपुरोहित, डूंगरसिंह तेहनदेसर, जुगलसिंह बेलासर, नीलम जांगिड़, भारती अरोड़ा, विमला गहलोत, पूजा सिंह, भव्या सिंह आदि उपस्थित रहे।



प्रशासन से हुई वार्ता... 
आगे भेजी जाएगी रिपोर्ट
भाजपा नेता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को प्रशासन ने वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया। प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी पंकज शर्मा, एसडीएम अशोक बिश्नोई, प्रिंसिपल मनोज कुड़ी एवं रजिस्ट्रार अशोक सांगवा शमिल रहे तथा अनशनकारियों की ओर से महावीर रांका, कुंजीलाल स्वामी, अंगद बिश्नोई, राजेश व्यास व प्रणव भोजक शामिल रहे। वार्ता में प्रशासन को दोनों मांगें नियुक्ति व वित्तीय घोटाले की सीबीआई जांच संबंधी रिपोर्ट्स आदि दी गई। अब यह रिपोर्ट जिला कलक्टर तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजेंगे।




-




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies