Type Here to Get Search Results !

अखिल भारत सिंधी बोली सभा का मुंबई में वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित sindhi





✳️अखिल भारत सिंधी बोली सभा का मुंबई में वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित


साहित्य में अनेक समस्याओं का समाधानः प्रो रवि

✴️🔆













*खबरों में बीकानेर*

✍️

अखिल भारत सिंधी बोली सभा का मुंबई में वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित

साहित्य में अनेक समस्याओं का समाधानः प्रो रवि

मुम्बई. 
bikanerdailynews.com
*खबरों में बीकानेर*


( फोटो से टैक्स्ट रूपांतरित किया है अतः संभावित चूक/गलती के लिए अग्रिम क्षमायाचना ) 

अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मुंबई में सम्पन्न हुआ जिसमें लेखक गायक और अन्य कलाधर्मी पुरस्कृत किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि आशीष शेलर, मुंबई और भगवान सबनानी भोपाल मे सबनानी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस स्तरीय आयोजन के लिए सिंधी बोली साहित्य सभा और फाउन्डेशन की प्रशंसा की। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ नामदेव ताराचंदानी, बडोदरा सुरेश खत्री और प्रो रवि टेकचंदानी, नई दिल्ली ने औपचारिक रूप से किया। 

इस अवसर पर प्रो रवि ने कहा कि साहित्य में अनेक सामाजिक समस्याओं का समाधान निहित है और साहित्य सदैव मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। यही कार्य संस्कृति भी करती है जो हमारे जीवन को संवारती है। सभा के प्रेसिडेंट अशोक मनवानी ने बताया कि यह समारोह अनेक मायनों में महत्वपूर्ण रहा। तीन पीढ़ियों के रचना धर्मी और करता धर्मी इसमें उपस्थित हुए। राष्ट्रीय स्तर की संस्था के इस कार्यक्रम में साहित्य क्षेत्र में वरिष्ठ कथाकार तारा मीरचंदाणी पुणे, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सिंधालॉजी के निर्देशक साहिब बिजाणी सिंधी पत्रकारिता के लिए हरीश वरयानी संपादक सिंधी दैनिक हिंदू अजमेर, चित्रकार और रचना पत्रिका के संपादक मुकेश तिलोकाणी, आदिपुर, सिंधी भाषा संवर्धन के लिए एनसीपीएसएल निदेशक रवि प्रकाश की नई दिल्ली नाटक क्षेत्र के लिए नानक आहूजा नई दिल्ली आर्टिस्ट और एकर मोहित सेवाणी भोपाल, साहित्य क्षेत्र में जगदीश लच्णी, उल्हासनगर, बेष्ट गायन के लिए सुरोशनी टेकवाणी, मुंबई और सिधियत के पुरस्कार के लिए दिल्ली सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष सुरेश खत्री, नई दिल्ली को सम्मानित किया गया पुरस्कार समारोह के प्रारंभ में सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम जवाहरानी ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने सभा को गतिविधियों की जानकारी दी।


अमर शहीद हेमू कालानी के व्यकित्त्व पर विशेष शो

अमर शहीद हि कालानी के व्यक्तित्व और कृति पर जूली तेजवानी के निर्देशन में विशेष शो जिसे दर्शकों ने पसंद किया यह कालानी का जन्म शताब्दी भी है।  सभा ने यह आयोजन सहयोग फाउंडेशन और चंद्र मंघनानी के सहयोग से किया गया। सभा की महासचिव अंजलि तुलसियानी  वरिष्ठ लेखक मोहन गेहानी रूप गेहानी साहित्य अकादमी के प्रो नामदेव ताराचंदानी, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के निर्देशक रवि टेकचंदानी सिंधी अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष सुरेश खत्री आशा चांद नंद बिंदरानी, अरुण बाबानी शोभा चंदानी प्रो संध्या  बिहारी शायरी राजू मनवानी चंदर सावनानी हरीश कर्मचंदानी,रमेश लाल और जयपुर अहमद आदि नगरों से आए अनेक वरिष्ठ साहित्यकार एवं केधिकारी समारोह में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी में साहित्य प्रेमी हिस्सा लेने पहुंचे।  संस्था की दूरभाष निर्देशिका का भी विमोचन किया गया।



 ( दैनिक कंचन केसरी) 





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies