Type Here to Get Search Results !

श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा - युवाओ ने भरी हुंकार, अब डोर टू डोर जनसम्पर्क



✳️✴️🔆










*खबरों में बीकानेर*

✍️

श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा -  युवाओ ने भरी हुंकार, अब डोर टू डोर जनसम्पर्क 

सर्वसमाज मे उत्साह  





बीकानेर 4 दिसम्बर 2022 - विप्र फ़ाउंडेशन द्वारा अरुणाचल प्रदेश स्थित लोहित नदी पर आराध्य देव भगवान परशुराम जी की 51 फ़ीट पंचधातु द्वारा निर्मित विशाल प्रतिमा हेतु "अमृत भारत यात्रा" जो सामाजिक समरसता का संदेश लेकर भारत के विभिन्न राज्यो से होती हुई 12 दिसम्बर 2022 को छोटीकाशी बीकानेर पहुंच रही है !!

प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने बताया कि यात्रा को लेकर बीकानेर के विप्र सहित सर्वसमाज में जबरदस्त उत्साह है इस यात्रा को सफल बनाने के लिए आज युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई और प्रत्येक युवा साथियो को क्षेत्रवाईज जिम्मेदारी सौपी गई !!

प्रदेश महामंत्री राजू पारीक क्रोन्या ने बताया कि इस सम्बंध अनेको समितियों का गठन किया गया है जिसमे शहरी क्षेत्र में प्रदेश सचिव अरुण कल्ला, गोपालकृष्ण व्यास,गजेंद्र आचार्य जे नेतृत्व में गंगाशहर और गोपेश्वर बस्ती में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल, रघुवीर उपाध्याय सहित पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रदेश महामंत्री निशांत गौड़, छात्रनेताओं से सम्पर्क हेतु एमजीएसयू महासचिव योगेश हर्ष,सामाजिक संगठनों सहित विप्र के सभी घटको से सम्पर्क हेतु अलग अलग क्षेत्रो में में जनसम्पर्क हेतु युवाओ की टोलिया गठित की है !!

प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा !!

युवा शहर अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित के नेतृत्व में अलग अलग वर्ग के युवाओं से सम्पर्क जारी हे !!

पूर्व जिलाध्यक्ष राजुकमार व्यास के नेतृत्व में गठित कमेटी ने कल देवदर्शन से समाज के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया !!

महिला प्रदेशाध्यक्ष आशा पारीक,जिलाध्यक्ष यशोदा पारीक के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ शहर की महिला जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर यात्रा हेतु आमंत्रित किया जा रहा है !!

आज युवा प्रकोष्ठ की बैठक में युवा शहर उपाध्यक्ष श्री प्रकाश उपाध्याय (एसपी),तुषार आचार्य, विजय ओझा, तुषार सारस्वत,सुमित हर्ष,योगेश व्यास,गौरव आचार्य, शुभम व्यास,गजेंद्र आचार्य, दीपक हर्ष,विकास सेवग,महावीर रंगा,अशोक कुमार,एडवोकेट रामस्वरूप हर्ष,जगदीश शर्मा,कैलाश सारस्वत,नटवर पारीक,मनोज व्यास,कुणालजेन सहित सभी सक्रिय विप्र बन्धुओ ने उपस्थित होकर यात्रा को सफल बनाने के लिए संकल्पित हुए !!






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies