✍🏻
डॉक्टर जोशी का नागरिक अभिनंदन, श्रेष्ठ सखा सुमन सौरभ की उपाधि
वरिष्ठ व्यंग्यकार डॉक्टर जोशी को नागरिक अभिनंदन समारोह में 'श्रेष्ठ सखा सुमन सौरभ' की उपाधि से विभूषित किया गया
बीकानेर/ सखा संगम, बीकानेर के तत्वावधान में शिक्षाविद्-साहित्यकार-सम्पादक डाॅ.अजय जोशी का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी थे। विशिष्ट अतिथि कवियत्री-आलोचक डाॅ. रेणुका व्यास एवं कथाकार अशफ़ाक कादरी रहे।
कवि-संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने डाॅ.अजय जोशी को अभिनंदन पत्र, शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा सखा संगम द्वारा डाॅ.अजय जोशी को 'श्रेष्ठ सखा सुमन सौरभ' की उपाधि से विभूषित किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।
कार्यक्रम में डाँ.नरसिंह बिनाणी, बाबूलाल छंगाणी, आदि ने विचार रखे। शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष सहित उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएँ प्रकट की।
🙏
CP MEDIA
write views