Type Here to Get Search Results !

गौसेवा के लिए बना लिया व्हाट्सऐप ग्रुप अमावस्या पर गायों के खिलाया गुड़, हरा चारा और सवामणी



✳️गौसेवा के लिए बना लिया व्हाट्सऐप ग्रुप 
अमावस्या पर गायों के खिलाया गुड़, हरा चारा और सवामणी✴️ग्रामीणों का मिला सहयोग🔆














*खबरों में बीकानेर*

✍️

गौसेवा के लिए बना लिया व्हाट्सऐप ग्रुप 
अमावस्या पर गायों के खिलाया गुड़, हरा चारा और सवामणी

गांव के युवाओं ने शुरू की 1 साल पहले मुहिम, ग्रामीणों का मिला सहयोग

पीलीबंगा 
गऊसेवा दल बहलोलनगर द्वारा गांव के पशुओं के लिए हरा चारा, गुड़ और सवामणी खिलाई गई। नवयुवक संस्था के संस्था मंत्री हरीश हैरी ने बताया कि बहलोलनगर में सन 2015 से ग्रामीणों के सहयोग से खुली गौशाला का संचालन किया जा रहा है। 

आपणी गऊशाला बहलोलनगर की गाड़ी द्वारा प्रतिदिन घर-घर जाकर हरा चारा इकट्ठा कर आवारा पशुओं को डाला जाता है। इस कार्य से प्रेरणा लेकर युवाओं ने गऊसेवा के लिए एक व्हट्सएप ग्रुप बनाया जिसमें दो दर्जन से ज्यादा युवा जुड़े हुए हैं। गऊसेवा दल पिछले एक साल से गांव के आवारा पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करता रहा है। अमावस्या के दिन ग्रामीणों के सहयोग से सवा क्विंटल गुड़, हरा चारा और सवा मणी दो ट्रैक्टर ट्राली में भरकर गांव में दस अलग-अलग जगहों पर पशुओं को खिलाई गई।


 गऊसेवा में हरीश मूंड, रणवीर वर्मा, नरेंद्र मूंड, संदीप महिया, सुशील डेलू, महावीर कस्वां, भूपेंद्र मूंड, भीमसेन गोदारा, मदन गोदारा,करणी मील, वेदप्रकाश सेन, मलकीतसिंह, भैंरोसिंह राजपुरोहित, जयपाल गोदारा, कुलदीपसिंह भूल्लर, हरीश वर्मा, भरत मूंड, सुनील मूंड, सुनील सोनी, लक्ष्मीनारायण सेन सहित अनेक सेवादारों ने गऊसेवा की।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies