Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

महिलाओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी पर मुख्यमंत्री के विरोध में भाजपा द्वारा ज्ञापन



खबरों में बीकानेर 

औरों से हटकर सबसे मिलकर 






🦋महिलाओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी पर मुख्यमंत्री के विरोध में भाजपा द्वारा ज्ञापन







✍️




महिलाओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी पर मुख्यमंत्री के विरोध में भाजपा द्वारा ज्ञापन

मेड़ता , 3 सितम्बर | भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मेड़ता व महिला मोर्चा मण्डल मेड़ता द्वारा भाजपा मेड़ता मण्डल अध्यक्ष मुक्तिलाल नागौरा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना चौहान के नेतृत्व में मेड़ता उपखंड अधिकारी के मार्फत राजस्थान के राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। 

जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अभी कुछ दिनों पहले एक साक्षात्कार में राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार का कारण राजस्थान की महिलाओं को ठहराते हुए कहा कि यह रेप की घटना कौन करता है "कोई विदेशी आता है क्या अधिकांश घटनाएं परिवार के जान पहचान ही वाले करते हैं" उसके रिश्तेदार करते हैं एवं अधिकांश महिलाएं झूठे मुकदमे दर्ज कराती है।

 इस प्रकार राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई एवं स्वयं द्वारा राजस्थान की कानून व्यवस्था चलाने में पूर्ण रूप से असमर्थ होने के कारण अपनी असमर्थता को छुपाने की कोशिश की गई है |इन सभी के लिए बिगड़ी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है | ऐसे निराधार और तथ्यहीन आरोप राजस्थान की मां, बहन, बेटी पर डालना सरासर गलत है व गैरकानूनी है मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद राजस्थान में इस समय महिलाओं में भारी रोष है एवं वर्तमान में राजस्थान सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर काबू पाने एवं उन्हें न्याय दिलाने में पूर्ण रूप से असमर्थ रही है। 

जिसमें ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में राजस्थान शीर्ष पर पहुंच गया है | जिसकी समस्त जिम्मेदारी वर्तमान राजस्थान सरकार एवं मुख्यमंत्री की है। राजस्थान की महिलाओं द्वारा राज्यपाल से निवेदन किया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी पर तत्काल उन पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की जावे। 

ज्ञापन में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इस्लाम पठान महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वेता सोनी, मण्डल महामंत्री तुलसीराम प्रजापत, जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष गणपत सिंह पिडियार,राष्ट्रीय भरण पोषण मिशन सह संयोजक उमा देवी सोनी, शहर मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह राजपुरोहित, मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार भाटी, लक्ष्मी गुजराती, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष निर्मला शर्मा,युवा मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष श्याम सांखला, ऐस सी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश दायमा, पार्षद मोहित माली मण्डल कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार सांखला, शाहिद सिलावट, कृष्णकांत दहिया, महिला मोर्चा शहर मीडिया प्रभारी पूजा सोनी, उर्मिला प्रजापत,लक्षिता सोनी,किरण गोस्वामी,राजु देवी ,धापु देवी,ममता लुहार आदि उपस्थित रहे ।










Post a Comment

0 Comments