खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
हर घर तिरंगा : M G S U ने की जन जागरण अभियान की शुरूआत
बीकानेर
आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंृखला के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के संदर्भ में आज विश्वविद्यालय द्वारा जन जानगरण अभियान की शुरूआत की गई। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह ने इस अभियान के तहत आज विश्वविद्यालय द्वारा जारी पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर में विश्वविद्यालय से जुड़े हुए समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कार्मिकों तथा विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत कार्मिकों से भी इस अभियान से जुड़कर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश के गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को घरों की छतों पर फहराने एवं आमजन को प्रेरित करने की अपील की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गए गांव स्वरूपदेसर में भी इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं आमजन को उपरोक्त अभियान से जोडकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा गांव के हर घर को तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के कार्मिक इस हेतु घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु लोगो को प्रेरित करेंगे। इससे पूर्व विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा एवं वित्त नियंत्रक श्री बनवारी लाल सर्वा को तिरंगा सुपुर्द कर इस अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, डाॅ. मेघना शर्मा, डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ, सम्पदा अधिकारी श्री कुलदीप जैन सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
🙏
write views