खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋
✍️
आज से आदि गणेश मंदिर में पंचकुण्डीय महायज्ञ
बीकानेर । प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसको लेकर घरों व मंदिरों में तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। शहर के अनेक गणेश मंदिरों में सजावट के साथ रंग
रोगन किया जा रहा है। इस दिन से अनेक स्थानों पर गणेश पंडाल भी सजाएं जाएंगे। जहां दस दिनों तक अनेक आयोजन होंगे। श्रीआदि गणेश मंदिर में आज से पंच कुण्डीय महायज्ञ होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में देश व प्रदेश की सुख समृद्वि के लिये आहुतियां दी जाएगी। आयोजन से जुड़े गोपाल रंगा ने बताया कि पं राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मण वेद मंत्रों के साथ पांच यजमान आहुतियां देंगे। इसको लेकर आज तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उधर मंदिरों में बांटे जाने वाले प्रसाद को बनाया जाने लगा है।
write views