खबरों में बीकानेर
🇮🇳
🙏
✍️
लोहा बर्तन बाजार, बहलोलनगर, एकेडमी और पवनपुरी स्कूल में तिरंगा रैली
देखें वीडियो हर छत पर लहरा रहे तिरंगे झंडे
बीकानेर
आज दिनांक 14 अगस्त 2022 को लोहा बर्तन बाजार के अध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर के नेतृत्व में झंडा फहराया गया उनके साथ में सैयद इमरान वसीम कुरेशी गद्दी नशीन दरगाह हजरत गेबना पीर मुर्तजा अली इमरान खोखर शेर मोहम्मद जोंटी खान ललित कंसारा आदि शामिल थे।
बीकानेर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे शहर के एमपी नगर सिंगर क्लब द्वारा रविवार को बीकानेर के पुलिस लाईन चौराहे के पास शिखर द कैरियर एकेडमी हॉल मे देश भक्ति गीतों की शाम-वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस देश भक्ति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण छाबडा, विशिष्ट अतिथि राजीव मितल, त्रिभुवन उपाध्याय, मधुसूदन शर्मा थे।
इस अवसर पर स्थानीय कलाकारो ने एक से बढकर एक देशभक्ति गीत गाये,
पवनपुरी स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा
बीकानेर। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिण विस्तार पवनपुरी बीकानेर में तिरंगा यात्रा स्कूल प्रांगण से रवाना होकर पवनपुरी परिक्षत्र में देश भक्ति नारों से गुंजायमान होती वापिस स्कूल परिसर में पहुँची।
विद्यालय के समस्त उपस्थित बच्चों को तिरंगे झण्डे भाजपा लघु उधोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोंजक महावीर रांका द्वारा उपलब्ध करवाए गए जिससे झुगी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के घरों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगे झण्ड़े लहरा सकेंगे।
तिरंगे झण्डे मिलने के साथ ही बच्चों के चेहरे खिल उठे तथा देश भावना के नारों से पूरा परिक्षत्र गुंजायमान हो गया तथा सभी बच्चों ने सम्मान के साथ ध्वज फरहान व सम्मान के साथ रखने का संकल्प भी लिया।
तिरंगा यात्रा में पार्षद पुनीत शर्मा,पार्षद जामनलाल गजरा, अरुण जैन,नरसिंह सेवग,संस्था प्रधान श्रीमती रचना गुप्ता,रवि आचार्य,अरविन्द सिंह शेखावत,मीना तनेजा,नीलम शर्मा,अरविन्द जैन,मोहम्मद रमजान भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुये सम्मिलित रहे।
देखें वीडियो हर छत पर लहरा रहे तिरंगे झंडे
कितना अच्छा महसूस होता है,जब हम अपनी छत पर खड़े होकर आजादी महोत्सव के इस सुंदर हर छत पर लहरा रहे तिरंगे झंडे के दृश्य को देखकर कितनी खुशी मिलती है,और ये खुशी दुगनी तब हो जाती है जब इसमें हमारी भी मेहनत सम्मलित हो ऐसे ही नजारे को कैमरे में कैद किया बीकानेर सेवा योजना के कोषाध्यक्ष व आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत झंडा वितरण प्रभारी राजेन्द्र चांडक ने वैध मघाराम कॉलोनी में ।
राजकुमार व्यास
अध्यक्ष
बीकानेर सेवा योजना
बहलोलनगर में धूमधाम से निकली तिरंगा रैली
पीलीबंगा
नवयुवक संस्था बहलोलनगर के तत्त्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत गांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 4 स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर के सामने सरपंच गुरलालसिंह, डायरेक्टर घेरूराम गोदारा, नवयुवक संस्था के संरक्षक मदनलाल मील आदि वक्ताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों वीर जवानों ने अपना बलिदान देकर हमें यह आजादी दिलाई है। अपने वीरों को याद करते हुए हमने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। इसके बाद जय जवान जय किसान, भारत माता की जय व वंदेमातरम के जोशीले नारों के साथ रैली की शुरुआत की गई। गांव के मुख्य मार्गों, गवाड़, चौराहों से गुजरती तिरंगा रैली का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और गुलाल उड़ा कर खूब स्वागत किया। रैली के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीत बजते रहे।
रैली में गांव के पूर्व डायरेक्टर नेतराम गोदारा, पूर्व सरपंच आदराम लोहरा, पूर्व सरपंच नथूराम मलखट, देवेन्द्र मूंड, मनीराम गोदारा, बेगराज मूंड, पालसिंह, गोपीराम मलखट, राजेंद्र मूंड, भागीरथ मरूवा, संस्था अध्यक्ष नरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष गोयल, प्रवक्ता पूनमचंद शर्मा, संस्था मंत्री हरीश हैरी, प्रह्लाद सेन, रोहिताश वर्मा, लालचंद मानव, बब्बूसिंह ढिल्लो, योगेश वर्मा, रवि इंदलिया, नितिन बंसल, विनोद सेन, लिखमाराम ओड, नरेंद्र मूंड, श्योपतराम निहालिया के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। रैली के समापन पर सरपंच गुरलाल सिंह, संरक्षक मदनलाल मील, पृथ्वीराज राजपुरोहित, नरेश निका, सुभाष गोयल ने सभी को प्रसाद वितरित किया। तिरंगा रैली के सफल आयोजन हेतु संस्था अध्यक्ष नरेश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। रैली का संचालन हरीश हैरी ने किया।
द
10
write views