Type Here to Get Search Results !

भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा स्टेडियम, महावीर रांका ने वितरित किए एक हजार तिरंगे


खबरों में बीकानेर


✍️


भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा स्टेडियम, महावीर रांका ने वितरित किए एक हजार तिरंगे




आत्मरक्षा शिविर में पहुंचे अखिलेशप्रताप सिंह, महावीर रांका व भगवानसिंह मेड़तिया
बीकानेर। बालिकाएं निर्भय और सशक्त बने, स्वयं की तथा देश की रक्षा में भागीदारी निभा सके। यही आजादी के अमृत महोत्सव मनाने का सही अर्थ होगा। यह बात भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग और पीएसटी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा शिविर में कही। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ज्योतिप्रकाश रंगा ने बताया कि भामाशाह महावीर रांका तथा भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी भगवानसिंह मेड़तिया द्वारा बालिकाओं को 1000 तिरंगों का वितरण किया गया। एक हजार बालिकाओं के हाथों में तिरंगे तथा भारत माता की जय का उद्घोष का दृश्य वाकई देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। बालिकाओं ने भी उत्साह के साथ तिरंगे को लहरा कर देश के प्रति अपनी निष्ठा को जाहिर किया।

 भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक बीकानेर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 

इस संबंध में कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर तिरंगे वितरण किए जा रहे हैं। प्रशिक्षक प्रीतम सैन ने बताया कि आपरेशन सुरक्षा चक्र कूडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघारतन, सीरकौर सब इंस्पेक्टर महिला पेट्रोलिंग यूनिट शक्ति टीम व राजेंद्र शर्मा, आनंद सोनी, ओम राजपुरोहित, मधुसूदन शर्मा, जितेन्द्र सिंह, बबलू भाटी आदि उपस्थित रहे। मुख्य प्रशिक्षक सेन्सई सोनिका सेन ने बताया कि छात्राओं ने रिचोप, रिवर्स चोप, जैब क्रॉस, साइड बैक फिस्ट के साथ आत्मरक्षा की विशेष तकनीक के क्रम में डिफेन्स अगेंस्ट स्लैप के वेरिएशन सीखे तथा पुलिस विभाग की महिला प्रशिक्षक अंजू विश्नोई ने बेसिक पंच, हैण्ड मूमेंट का प्रशिक्षण दिया। भामाशाह महावीर रांका द्वारा एक हजार ध्वज व बालिकाओं को अल्पाहार वितरित किया गया।





🙏

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies