Type Here to Get Search Results !

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले - ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होगी


खबरों में बीकानेर











🇮🇳








🙏







✍️


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले -  ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होगी 

                     बीकानेर 23 अगस्त 2022
जल्द ही बनेंगे ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारणी की घोषणा - डोटासरा

गोविंदसिंह डोटासरा का शहर जिला कांग्रेस ने किया स्वागत अगवानी 


          आज एकदिवसीय दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सबसे पहले रामेश्वर डूडी की माता के निधन पर उनके निवास स्थान जाकर शोक सवेदनाएँ दी फिर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले।
   इसी क्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चोधरी भी कांग्रेस पार्षदो के साथ मिलकर नगर निगम एंव यूआईटी में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया साथ ही सरकार द्वारा बीकानेर को ज्यादा से ज्यादा बजट देने की मांग भी की। वही दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव फ़िरोज भाटी ने डोटासरा के समक्ष जल्द से जल्द यूआईटी चेयरमैन एंव संगठन का शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एंव पीसीसी सदस्य बनाने की मांग रखी। 

डोटासरा के आज बीकानेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने स्वागत करते हुए अगवानी की
स्थानीय सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए गोविंदसिंह डोटासरा में कहा की संगठन में रिक्त पड़े पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होगी ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी भी जल्द घोषित की जाएगी उन्होंने कांग्रेसजनों को
कहा की संगठन के जो भी कार्य हो उनमें अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करो और राजस्थान की राज्य सरकार के द्वारा जितने भी जनकल्याण कारी कार्य है उनको आमजन तक पहुँचाओ
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने प्रदेशाध्यक्ष को हाल ही में बीकानेर की पदयात्रा का ब्योरा देते हुए आगामी 4 सितंबर को प्रस्तावित रैली में बीकानेर की सबसे अधिक उपस्थिति की बात कही। 

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की आज स्वागत अभिनंदन करने वालो में  पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।











10




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies