Type Here to Get Search Results !

ग्रह हुए धनुषाकार... निशाने पर अन्यायकर्ता, ब्रह्मांड में बना अद्भुत संयोग, एस्ट्रोलॉजर बोले- युग परिवर्तन

 ग्रह हुए धनुषाकार... निशाने पर अन्यायकर्ता,   ब्रह्मांड में बना अद्भुत संयोग, एस्ट्रोलॉजर बोले- युग परिवर्तन 



जयपुर । ब्रह्मांड में ग्रहों ने धनुष के शेप का एक उद्भुत चक्रव्यूह बनाया है। जिसमें 8 ग्रह ऐसी सीक्वेंस में आ गए हैं, जो एक धनुष की प्रत्यंचा पर 8 बाण चढ़ाने जैसा नजारा बना रहे हैं। ज्योतिष की नजर से देखा जाए तो बहुत बड़ा परिवर्तन दुनिया और देश में इससे देखने को मिलेगा। बुराई और अपराध करने वालों को दंड मिलेगा। उन्हें फंसाने के योग ग्रहों की इस चाल ने बनाए हैं। ग्रहों की ये अद्भुत परिस्थितियां 21 अगस्त की शाम 6.10 बजे से शुरू हो चुकी हैं, जो 24 अगस्त को सुबह 6.56 बजे तक रहेंगी। हालांकि, इससे होने वाला परिवर्तन मानव सभ्यता के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस साल ग्रहों का राजा शनि है। शनि को न्याय कादे वता माना जाता है। जो मकर राशि में है। उसके एक घर आगे और दो घर पीछे कोई नहीं है।




-

क्या होगा प्रभाव?

इस चक्रव्यूह से भविष्य में बहुत बड़ा

परिवर्तन होगा। बुराई और अन्याय के

रास्ते पर चल रहे लोगों के लिए

सुनवाई-सुधार की कोई प्रक्रिया बाकी

नहीं रहेगी। अधर्मी और अन्याय करने

वालों को दण्ड भुगतना होगा।

अनैतिक रास्ते पर चल रहे लोग छोटे-

छोटे लालच-प्रलोभन में फंसेंगे। उन्हें

चक्रव्यूह से बाहर निकलने का रास्ता

नहीं सूझेगा। व्यूह रचना का प्रभाव

धीरे-धीरे दिखेगा। इस साल के राजा

शनिदेव बहुत बड़े परिवर्तन को

स्वीकार करवा चुके हैं। हर ग्रह की

मंजूरी मिल चुकी है। जो शनि की

कार्यप्रणाली को स्वीकार नहीं कर रहे,

उन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। बड़े युग

परिवर्तन पर ग्रहों ने मोहर लगा दी है।






खबरों में बीकानेर 
औरों से हटकर सबसे मिलकर 

✍️








Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies