खबरों में बीकानेर
✍️
मकराना में होगी भव्य तिरंगा ट्रेक्टर रैली
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मकराना में विशाल ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन 11 अगस्त को 10:00 बजे रखा गया है। तिरंगा रैली के आयोजन कर्ता प्रकाश भाकर सरपंच जूसरी जिला संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने बताया कि विशाल ट्रैक्टर तिरंगा रैली को लेकर किसानो,युवाओं व विभिन्न संगठनों में भारी उत्साह है। ट्रैक्टर तिरंगा रैली 11 अगस्त को सुबह 10:00 देवला जी मन्दिर, जूसरी से रवाना होगी। जिसका जूसरी सदर बाजार में हजारों ग्रामीणो द्वारा पुष्प वर्षा से रैली का स्वागत किया जायेगा। उसके बाद किरङोलिया सर्किल पर किसानों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत, टंकी चौराहा पर हजारों शहर वासियों द्वारा पुष्प वर्षों से स्वागत किया जायेगा | गोङाबास में विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा ऐतिहासिक स्वागत होगा।एलएमबी मिष्ठान भंडार, पंचायत समिति, आवर ब्रिज के ऊपर से होते हुए घाटी चौराह से कातला रोङ से जाटावास चौराहा, सदर बाजार बोरावड़ भव्य पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया जायेगा। गणेश डूंगरी बोरावड़ में विशाल ट्रॅक्टर तिरंगा रैली का समापन किया जायेगा।
🙏
write views