खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
👇
🙏
✍️
बीकानेर शहर विधानसभाओं में भाजपा में युवाओं का रुझान
हेम शर्मा
भले ही विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में हो बीकानेर संभाग मुख्यालय की दो विधानसभाओं बीकानेर पूर्व और पश्चिम में भारतीय जनता पार्टी में सर्वाधिक एक्सप्रेशन ऑफ एंट्रस्ट युवाओं का है। राजनीतिक व्यूह रचना और संभावनाओं को तलाशना अभी से शुरू हो गया है। भाजपा नीतिगत रूप से राजनीति में युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। बीकानेर संभाग मुख्यालय में पिछली बार दोनों सीटों पर भाजपा काबिज थी। अभी बीकानेर पश्चिम सीट पर कांग्रेस और पूर्व सीट पर भाजपा विधायक है। पश्चिमी सीट पर गोपाल जोशी की हार के बाद भाजपा में युवा पीढ़ी के राजनीति में सक्रिय लोगों का रुझान चुनाव में दिखाया है। भाजपा में बीकानेर पश्चिम से जेठानंद व्यास, महावीर रांका, महेश व्यास, विजय मोहन जोशी, विजय आचार्य, गोकुल जोशी समेत कई युवा विधानसभा में रुचि दिखा रहे हैं। वहीं बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी के अलावा सर्वाधिक एक्सप्रेशन ऑफ एंट्रस्ट सुशीला कंवर, मोहन सुराना, अखिलेश प्रताप सिंह, महावीर रांका समेत अन्य नेताओं का भी है। यह सही है कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा में युवा ज्यादा सक्रिय राजनीति में है। उनके अपने अपने राजनीति समीकरण और पैठ भी है। वे पार्टी में काम भी कर रहे हैं। साथ ही पार्टी के समर्थन से ये युवा चुनाव लडने में सक्षम भी है। बीकानेर शहर की भावी राजनीति की डोर युवाओं के हाथ में आनी है। 2023 में बीकानेर शहर की दोनों सीटों की तस्वीर बदल सकती है।
0 Comments
write views