खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
✍🏻
मिट्ठू मेहरा के हाथों रंगा पत्ता-पत्ता हाल जंगे आजादी का जाने है...
शहीदों को समर्पित चित्र प्रदर्शनी का आगाज
बीकानेर। अमृत महोत्सव ने ली अंगडाई है यह तो आजादी की बधाई है। कु छ ऐसे ही संदेश लिखे जंगे आजादी में अपना बलिदान देने वालों को याद करते हुए बीकानेर के अग्रवाल माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आगाज हुआ। देश की आजादी के 75 वें वर्ष पर बीकानेर की कलाकार मिठ्ठू मेहरा द्वारा महापुरूषों को नमन करते हुए उनके किये कार्यों अपने चित्रों में उकेरा है। इस प्रदर्शनी में देश भक्तों पर बनाएं चित्रों का प्रदर्शन किया गया। मेहरा के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी को अनेक विद्यार्थियों व आगन्तुकों ने सराहा। यही नहीं कई स्कूली बच्चों ने मेहरा से द्वारा पत्तों पर बनाएं गये चित्रों के बारे में भी जानकारी ली। आपको बता दे कि मिठ्ठू इससे भी पहले अपने चित्रों के जरिये अनेक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रख चुकी है। वहीं अनेक अधिकारियों व राजनेताओं के चित्र भी विभिन्न प्रकार के पेड़ के पत्तों पर बना चुकी है।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
0 Comments
write views