औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
बीकानेर।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने पर आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली से जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त होंगी।
स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण एवं जैना महाराज उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...