bahubhashi.blogspot.com
23 जुलाई 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
देशनोक को स्वच्छ और कुशल बनाएं: मूंधड़ा
बीकानेर,23 जुलाई। ‘ देशनोक के सर्वांगीण विकास के लिए हमें नगर को स्वच्छ और कुशल बनाना होगा। ये उद्बोधन ओम प्रकाश मूंधड़ा, अध्यक्ष नगरपालिका, देशनोक ने भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा देशनोक नगर पालिका में आयोजित ‘कुशल भारत-स्वच्छ भारत’ सेमीनार के तहत अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा स्किल इंडिया मिशन के सफलतम 10 वर्षों के उत्सव कौशल का दशक और स्वच्छता पखवाड़े के तहत 15 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी श्रृंखला में बुधवार को देशनोक नगर पालिका भवन में ‘कुशल भारत-स्वच्छ भारत’ सेमीनार और स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
मूंधड़ा ने कहा कि देशनोकवासी देशनोक को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में नगरपालिका का सहयोग करें और भारत सरकार के कौशल विकास कार्यक्रमों से हाथ का कौशल सीखकर अपनी आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ें।
मुख्यअतिथि एडवोकेट गिरिराज मोहता, अध्यक्ष जन शिक्षण संस्थान ने कहा कि आमजन की सक्रिय सहभागिता से ही हर अभियान सफल होता है। इसलिए स्वच्छता को अभियान तक सीमित नहीं करें, इसे हमारे जीवन व्यवहार का प्रमुख संस्कार के रूप में अपनाना होगा। ताकि ये संस्कार पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो पूरे परिवार के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर देती है।
संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने कहा कि क्रिया के बिना ज्ञान अधूरा होता है। इसलिए कार्य चाहे स्वच्छता को हो अथवा कौशल विकास का हो सफलता हमें तब ही मिलेगी जब हम अपने कार्य के प्रति तत्पर रहेंगे क्योंकि तत्परता से हम क्रियाशील बनते हैं।
कार्यक्रम का संयोजन करते हुए संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा देशनोक में किए गए कौशल विकास कार्यक्रमों की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सीखे हुए काम को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की संदेश दिया गया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशनोक के गणमान्य व्यक्तित्वों में से जगदीश शर्मा, गजानन स्वामी, सहस्रकिरण देपावत, ताराचंद दर्जी, पंकज जोशी, ब्रजगोपाल मूंधड़ा सहित संस्थान की संदर्भ व्यक्तियों में से रोशनी कातेला, पूजा कुमावत, प्रियंका चौहान आदि की सक्रिय सहभागिता रही।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...