खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
बीकानेर में प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति
बीकानेर ।भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग कार्यालय में बैठक का दौर जारी है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 22 मई के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के नेतृत्व मे सभी पदाधिकारी व विधायक कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
सभी पदाधिकारी एवं विधायकों को उनको दी गई जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रथम जनसभा का स्थान राजस्थान में बीकानेर को चुना । हमारे लिए बड़े सौभाग्य एवं जिम्मेदारी की बात है । इसलिये हमें अपनी जिम्मेदारी को बड़ी ईमानदारी से निभाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाना है । क्योंकि पूरे विश्व का ध्यान प्रधानमंत्री जी की ओर है, देश की जनता का विश्वास मोदी पर है, हमें जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए कार्य करना है ।
प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने की । बीकानेर पूर्व विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, सह प्रभारी विजय आचार्य, बीकानेर पश्चिम विधानसभा प्रभारी ओम सारस्वत, सह प्रभारी नारायणन चोपड़ा, नोखा विधानसभा प्रभारी जालम सिंह भाटी, सह प्रभारी भंवर लाल जांगिड़, कोलायत विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, सह प्रभारी महेश मुंड, डूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह ऑडिट, सह पभारी मोहन सिंह, लूणकरणसर विधानसभा प्रभारी विजेन्द्र पुनिया, सह प्रभारी रामेश्वर पारीक को बनाया है । इस बैठक में भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं अन्य पाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रेस नोट = ( 2 ) दिनांक 18 मई 2025 बीकानेर संभाग कार्यालय।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कल बीकानेर आयेंगे। एवं दो दिन बीकानेर में प्रवास करेंगे ।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सभा की तैयारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मान मदन जी राठौड़ भी कल दिनांक 19 मई 2025 को बीकानेर पधार रहे हैं।
श्री मदन जी राठौड़ सभा स्थल का जायजा लेने सभा स्थल पर जायेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी दाधीच, देहात अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया, शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं अन्य पदाधिकारी भी साथ रहेंगे।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ 20 मई को श्रीडूंगरगढ़ एवं नागौर भी जाएंगे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...