खबरों में बीकानेर
जाने चले जाते हैं कहां में गूंजे तराने

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
जाने चले जाते हैं कहां में गूंजे तराने
बीकानेर
सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से शनिवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में हिंदुस्तानी सिनेमा के चरित्र अभिनेता सज्जन व प्रेस फोटो ग्राफर एम शाकिर साउंड किंग सरदार मोहकम की पुण्यतिथि साहित्यकार कवि संगीत प्रेमी नेमचंद गहलोत की स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम जाने चले जाते हैं कहां का आयोजन किया गया । संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा थे अध्यक्षता हरीशचंद्र गहलोत व जुगल गहलोत ने की । विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सोनी भूपेंद्र सिंह खालसा नरसिंह भाटी नीशू पूनम मोदी थे। कार्यक्रम की पहली पारी में देश के शहीदों को याद करते हुए जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा है प्रीत जहां की रीत सदा गीत वहां के जाता हूं होठों पर सच्चाई रहती है हम उसे देश के वास्ते हैं जिस देश में गंगा बहती है वतन ए वतन हमको तेरी कसम संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने लगातार एक घंटे देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया। दूसरी पारी में संस्था के गायक कलाकार सिराजू दिन खोखर पूनम मोदी यशपाल नागपाल संजीव एरन अशोक सोनी जसमतिया इम्तियाज अहमद दीपक खत्री नरेंद्र खत्री प्रदीप खत्री संजय मोदी धर्मा राम हरि किशन रामकिशोर यादव डॉ राकेश सारस्वत एम आर कुकरेजा कैलाश खरखोदीया राधा किशन सोनी लक्ष्मी नारायण भाटी ने अपने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...