खबरों में बीकानेर
वीडियो : मुख्यमंत्री ने थड़ी पर पी चाय, बच्चियों को आशीर्वाद दिया

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
वीडियो : मुख्यमंत्री ने थड़ी पर पी चाय, बच्चियों से आशीर्वाद लिया
बीकानेर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा की तैयारियों का अवलोकन किया । इस दौरान उन्होंने विश्व विख्यात करणी माता मंदिर में दर्शन किए।आमजन से संवाद किया। मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग अभिभूत हो गए। शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री ने अपनी चाय पीने की तलब एक थड़ी पर पूरी की। उन्होंने बीकानेर में डूंगर कॉलेज के निकट स्थित थड़ी पर चाय का स्वाद लिया। शर्मा ने आम आदमी की तरह कुल्लड़ चाय पी और आमजन के साथ आत्मीयता से बात की।
वहीं पर चाय की चुस्कियां लेने के दौरान उनसे मिलने बच्चियां पहुंची। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से पढ़ाई आदि की बात की तथा उनको आशीर्वाद प्रदान किया । मुख्यमंत्री शर्मा ने बेटियों को पढ़ने की सीख दी और चॉकलेट भी भेंट की।
इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक बाबूसिंह राठौड़, कुलदीप धनखड़ और डॉ विश्वनाथ मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...