खबरों में बीकानेर
वीडियो : किट्टी पार्टी से इतर "भजन संध्या" आयोजित
देखें वीडियो 1 2 3 4 👇

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
जोधपुर।
बैंक ऑफ बडौदा के पेंशनर्स की पत्नियों ने भजन एवं गीतों के माध्यम से पुष्प होली का आनंद चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 17ई सेक्टर में उठाया, साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश भी अपने गीतों के माध्यम से दिया। इस मौके पर राधा प्यारी रे, कृष्ण संग नाची राधा रे, मुरली हमारी, देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ, तथा मीरा भक्ति से ओतप्रोत गीतों के माध्यम से संदेश दिया। इन महिलाओं द्वारा किट्टी पार्टी से दूर रहकर इस प्रकार की भक्ति संध्या का आयोजन करना आज के दौर में अनूठी पहल के रूप में देखा जा सकता है।
इस मौके पर संतोष परिहार, शशि तापड़िया, सुंदर कांता पुरोहित, मंजू राखेचा, नीता श्रीमाली, इंदुबाला बाहेती, रश्मि देवनानी, नीरू गौड़, अरुणा व्यास, ऋतु संतानी, शालू जोशी, अर्चना गोयल, चौहान बहनें, कलावंती देवनानी, नीलू सोलंकी, अंजली देवनानी , मास्टर जीवांश सहित कई महिलाओं में इस भजन संध्या में गीत गाकर तथा नृत्य कर माहौल को गरिमापूर्ण भक्ति को रूप प्रदान किया। इस मौके पर कुछ होली गीतों का भी आनंद लिया जिसमें महीनों फागण रो, खेलो जी खेलो घनश्याम होली खेलो रे, आज ब्रिज में होली है रसिया, धमा धम मस्त कलंदर और धमा धम भोले सहित अन्य गीतों पर नृत्य कर तीन घंटे तक समा बांध दिया। इस कार्यक्रम से अभिभूत होकर सभी महिलाओं ने निर्णय लिया कि अब प्रति माह इस प्रकार की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।












यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...