अजमेर
18 जुलाई, 2024
सोफिया सी.सै.स्कूल, अजमेर में पुलिस विभाग द्वारा सायबर क्राईम जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई के नेतृत्व में छोटेलाल एस.एच.ओ. सिविल लाईन अजमेर और अन्य पुलिस कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दी।
संस्था की प्राचार्या सिस्टर जेस्सी ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस सेमिनार का आयोजन प्रकाश जैन अध्यक्ष इन्टरफेंथ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में छोटेलाल एस.एच.ओ. सिविल लाईन अजमेर द्वारा छात्राओं को नये कानूनों के 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के व्याख्याता सुधीर तोमर ने भी नवीन कानूनों और उनकी प्रभावशीलता के बारें में अपने विचार व्यक्त किये।
अंत में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने सोशल मिडिया एवं सायबर क्राईम के बारे में विभिन्न दृष्टांतों को देते हुए छात्राओं को जागरूक किया। अंत में उन्होनें छात्राओं को सोशल मिडिया का उपयोग मात्र शैक्षिक उन्नति हेतु करने के लिये सभी छात्राओं को शपथ दिलवाई।
प्रकाश जैन अध्यक्ष इन्टरफेंथ एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने सोफिया सी.सै.स्कूल, अजमेर की नवीन प्रधानाचार्या सिस्टर जेस्सी जोसेफ का शॉल व बुके देकर स्वागत किया।
write views