2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
Rail-News : जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक (11 ट्रिप) एवं गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी (09 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
रेलवे द्वारा आगामी गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक (11 ट्रिप) एवं गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी (09 ट्रिप) स्पेषल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार-
*1. 04815,/04816, जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा*
गाडी संख्या 04815, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.24 से 30.06.24 तक (11 ट्रिप) जोधपुर से रविवार को 17.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.10 बजे रवाना होकर सोमवार को 23.20 बजे मऊ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04816, मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा दिनांक 23.04.24 से 02.07.24 तक (11 ट्रिप) मऊ से मंगलवार को 04.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 02.50 बजे आगमन व 03.00 बजे रवाना होकर 08.55 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।
*2. 05636/05635, गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल*
गाडी संख्या 05636, गुवाहाटी-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.24 से 26.06.24 तक (09 ट्रिप) गुवाहाटी से बुधवार को 18.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 16.00 बजे आगमन व 16.10 बजे रवाना होकर शनिवार को 03.30 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05635, श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा दिनांक 05.05.24 से 30.06.24 तक (09 ट्रिप) श्रीगंगानगर से रविवार को 13.20 बजे रवाना जयपुर स्टेशन पर 23.40 बजे आगमन व 23.50 बजे रवाना होकर बुधवार को 00.25 बजे गुवाहाटी पहुॅचेगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...