2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
इन रूटों के रेलयात्री हुए खुश : वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक (10 ट्रिप) एवं भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक (17 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
रेलवे द्वारा आगामी गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक (10 ट्रिप) एवं भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक (17 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार-
*1. 09007/09008, वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा*
गाडी संख्या 09007, वलसाड-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.04.24 से 27.06.24 तक (10 ट्रिप) वलसाड से गुरूवार को 13.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 07.15 बजे आगमन व 07.25 बजे रवाना होकर 12.55 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09008, भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.04.24 से 28.06.24 तक (10 ट्रिप) भिवानी से शुक्रवार को 14.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.30 बजे आगमन व 19.40 बजे रवाना होकर शनिवार को 12.00 बजे वलसाड पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।
*2. 09407/09408, भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल*
गाडी संख्या 09407, भुज-दिल्ली सराय द्वि साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.04.24 से 28.06.24 तक (17 ट्रिप) भुज से मंगलवार व शुक्रवार को 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे दिल्ली सराय पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09408, दिल्ली सराय-भुज द्वि साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.24 से 29.06.24 तक (17 ट्रिप) दिल्ली सराय से बुधवार व शनिवार को 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे भुज पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भाभर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी 10 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...