💃
👉
लाॅयन्स क्लब मल्टीविजन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
बीकानेर। लाॅयन्स क्लब मल्टीविजन, बीकानेर ने गरीबों असहायों को भीषण ठंड से बचने के लिए क्लब के बैनर तले कंबलों का वितरण किया। लाॅयन अविनाश भार्गव ने कहा कि इन दिनों भीषण ठंड के पड़ने के कारण गरीबों असहायों को राहत दिलाने की मंशा से क्लब ने कंबलों का वितरण कराया है। जिससे गरीबों को राहत मिल सके। भार्गव ने कहा कि सर्दियों में गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए समाज के सभी लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
लाॅयन प्रमोद बहाुदर सक्सेना ने कहा कि सर्दी के दिनों में क्लब के सहयोग से कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जायेगी।
इस मौके पर लाॅयन रचना सोनी, नीरज भटनागर, उमाशंकर आचार्य एवं डाॅ. आर.एन. कपूर आदि उपस्थित थे।
*







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...