💃
👉
जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 18 दिसंबर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य इलियास खान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।एलुमिनी ऐसोसिएशन द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी हनुमान जाखड़, श्रीचन्द्र पूनिया (IAS), डां मजू राठौड़ (AP), डॉ. रमेश, डॉ. हरीकिशन तथा सुभाष बिश्नोई (RAS) के द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया तथा शिक्षा की महत्ता पर बल दिया।
एलुमनी अध्यक्ष श्रवण कुमार बिश्नोई द्वारा पूर्व विद्यार्थियों द्वारा अपना अमूल्य समय विद्यालय को देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय शिक्षक महावीर सिंह तथा राजेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के आखिर में विद्यालय प्राचार्य द्वारा एलुमिनी एसोसिएशन को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया ।
*







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...