
संकल्प लेंगे : डॉ एल.पी. टैस्सीटोरी ओळू समारोह आज से
डॉ एल.पी. टैस्सीटोरी ओळू समारोह 21-22 नवंबर को होगा
बीकानेर 20 11 2023
महान इटालियन विद्वान डा. एल. पी. टैस्सीटोरी की 104 वीं पुण्य तिथि पर गत चार दशकों की निरंतरता में प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा 21 नवम्बर एव॔ 22 नवम्बर 2023 को उन्हें समर्पित "ओळू समारोह -2023'
का आयोजन किया जायेगा ।
कार्यक्रम संयोजक हरिनारायण आचार्य ने बताया की यह आयोजन
राजस्थानी भाषा मान्यता को समर्पित
होगी ।
दो दिवसीय इस समारोह के
पहले दिन 21 नवम्बर 23 को सुबह
9बजे युवा पीढी को राजस्थानी मान्यता हेतु संकल्प दिलवाया जायेगा।
समारोह के दूसरे दिन 22 को
डा टैस्सिटोरी की समाधि स्थल पर
सुबह 10 30 बजे पुष्पाजंलि और
श्रद्धाजंलि का आयोजन शिक्षाविद
संजय सांखला की अध्यक्षता में होगा।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ शायर क़ासिम
बीकानेरी होंगे। विशिष्ट अतिथि
कवि गिरिराज पारीक होंगे ।
ज्ञात रहे उक्त समारोह राजस्थानी
भाषा को दूसरी राज भाषा एवं संवैधानिक मान्यता के लिए है ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...