🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
*खबरों में बीकानेर*
डीएपी से भरी मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
मेड़ता । डेगाना-गच्छीपुरा स्टेशन के बीच
गच्छीपुरा में बीतीमरात मालगाड़ी का
एक डिबा पटरी से उतर गया। यह स्थल जोधपुर-जयपुर रेलमार्ग पर है। यहां डिब्बे के दो व्हील पटरी से उतर जाने से 8 घंटे तक रेलवे यातायात प्रभावित रहा।
इस दौरान दोनों तरफ से आने वाली 10 यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई।
रेलवे की ओर से सोमवार सुबह 8.25 बजे तक ट्रैफिक क्लियर कर दिया गया। 3 दिन में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की यह तीसरी घटना है। दो दिन पहले जयपुर-फुलेरा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के दो
डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके चलते जयपुर से फुलेरा, अजमेर, जोधपुर रूट पर जाने वाली 7 गाडिय़ों को रद्द कर दिया गया था।
जोधपुर मंडल रेलवे के पीआरओ पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के व्हील पटरी से उतरने की सूचना के बाद रेलवे के इंजीनियर्स की टीम स्पेशल ट्रेन के जरिए मौके पर पहुंची। इसके बाद तुरंत रेलवे की ओर से जरूरी उपकरणों के साथ इंजीनियर्स टीम को स्पेशल ट्रेन के जरिए मौके पर भेजा गया और सुबह 8:25 बजे इस रूट पर ट्रैफिक क्लियर कर दिया गया।
उन्होंने कहा- डिबे के व्हील पटरी से उतरने के क्या कारण रहे- इस बारे में स्पष्ट जानकारी तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। उन्होंने कहा- मालगाड़ी के डिबे के दो व्हील पटरी से उतरने की वजह से ट्रैक पर करीब 8 से 10 स्लीपर को भी नुकसान पहुंचा था। ऐसे में उन स्लीपर को बदला गया है। मालगाड़ी में डीएपी खाद भरी हुई थी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...