खबरों में बीकानेर
👇
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन द्वारा अशोक चक्र विजेताओं पर 201 कवियों द्वारा दोहा छंद में होगा काव्यपाठ
*डॉ लाल थदानी करेंगे गुरनामसिंह पर काव्यपाठ*
अजमेर ।
साहित्य एवं संस्कृति की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन,गाजियाबाद द्वारा 20 नवम्बर को अशोक चक्र विजेताओं पर ऑनलाइन काव्य पाठ होगा। जिसमें भारत सहित पूरे विश्व के 201 रचनाकारों द्वारा मात्र 10 घण्टों में अशोक चक्र विजेताओं पर लिखे गए दोहों का कविता पाठ होगा।
इनका कालजयी ग्रन्थ का प्रकाशन भी किया जाएगा।
इस अनूठे आयोजन में अजमेर से राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ लाल थदानी अशोक चक्र विजेता गुरनामसिंह पर काव्यपाठ करेंगे। इसी मंच से गत वर्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल 301 प्रख्यात साहित्यकारों के साथ डॉ लाल थदानी को अंतरराष्ट्रीय काव्य रत्न से सम्मानित भी किया गया है ।
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि हिंदी साहित्य में इस प्रकार का पहला आयोजन है जब राष्ट्र और समाज पर समर्पण करने वाली विभूतियों और अशोक चक्र विजेताओं पर दोहा छंद में कविता के माध्यम से एक साथ गुणगान करेंगे और नया विश्व कीर्तिमान भी स्थापित करेगा।
डॉ राजीव पाण्डेय ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया की 20 नम्बर के 2022 को 201 कवि / कवयित्रियों का ऑनलाइन काव्यपाठ फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रातः10 बजे से किया जाएगा। 201 कवियों को पच्चीस पच्चीस के आठ समूहों में बांटा गयाा है जिसकी मॉनिटरिंग संस्था के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया सहित कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय 'भारतीय',संगठन मंत्री ब्रज माहिर, सचिव रजनीश स्वछन्द, महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम, महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह श्रेयस, अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ श्वेता सिन्हा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोशनी किरण को इस महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
write views