खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
बीकानेर सिटीजन एशोसिएशन ने समस्याओं के परिवाद मुख्यमंत्री को दिए
आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बीकानेर के सर्किट हाउस में जन सुनवाई रखी गई।जिसमे बीकानेर सिटीजन एशोसिएशन के शिष्टमंडल ने बीकानेर शहर से जुड़ी अनेक समस्याओं के परिवाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिए गए। जिसमे जिला परिवहन कार्यालयों में लम्बे समय से रिक्त पड़े तीन डीटीओ के पद भरने,पीबीएम अस्पताल में व्यापक सुधार,सरकारी ऑफिसों में बायोमेट्रिक हाजरी लागू करने, राजस्थान संपर्क पर दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग करने,संभागीय आयुक्त द्वारा किए जा रहे सुधार कार्य को त्
यथावत रखने, निजी स्कूलों की वकालत करने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसने, संबंधी अनेक परिवाद दिए जिनका तुरंत निराकरण करने का मुख्यमंत्री जी ने भरोसा दिलाया। बीकानेर सिटीजन एशोसिएसन के शिष्टमंडल में सचिव एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा,अंकुर शुक्ला, एस एस शर्मा, हेमंत कातेला, आदि मौजूद रहे।बीकानेर सिटीजन एसोशिएशन ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत भी किया।
मुख्यमंत्री से की मांग गंगाशहर हॉस्पिटल को 24 घण्टे चालू करें :- हेमन्त कातेला
मुख्यमंत्री बीकानेर प्रवास के दौरान आज सर्किट हाउस में जनसुनवाई की जिसमे हेमन्त कातेला ने मुख्यमंत्री को पत्र दिया जिसमें गंगाशहर हॉस्पिटल को 24 घण्टे चालू करने एवं डॉक्टरों की सख्या बढ़ाने को कहा और मुख्यमंत्री ने आश्वाशन दिया हॉस्पिटल को 24 घण्टे जल्द से जल्द चालू करवाई जाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...