खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
बीकानेर मेयर की सीएम गहलोत से मुलाकात, हो रही चर्चा - अब समस्याओं से छुटकारा पाएगा निगम !
बीकानेर
मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा के दौरान मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर शहर के प्रमुख विकास मुद्दों के साथ नगर निगम में अधिकारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा की। उनका कहना था कि लंबे समय से निगम में अधिकारियों के पद खाली है। 27 महीनों में 9 आयुक्त के तबादले हो चुके। पिछले 3 महीने से आयुक्त भी नही है। भाजपा बोर्ड बनने के बाद लगातार हो रहे अधिकारियों के तबादले। सीएम ने जयपुर जाकर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया ।
मेयर बीकानेर और सीएम गहलोत की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि सीएम गहलोत यदि मेयर के सौंपे कागजात पर संज्ञान लेते हैं तो निगम में व्याप्त समस्याओं का काफी हद तक समाधान संभव है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...