खबरों में बीकानेर...
✍🏻 9 वर्षीय बालक अली अकबर ने रोजा रखा
👉
💘
📷
9 वर्षीय बालक अली अकबर ने रोजा रखा
बीकानेर 9 अप्रैल । भीषण गर्मी में भी बच्चो में माहे रमजान में रोजा रखने के प्रति जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है । शनिवार को तेलीवाड़ा रोड मोहल्ला चुनगरान के 9 वर्षीय अली अकबर ने रोजा रखा । अली के पिता नजमुद्दीन ने बताया कि अली अकबर कई दिनों से रोजा रखने की इच्छा व्यक्त कर रहा था । शनिवार को सेहरी के समय अली जाग गया । अली ने सेहरी में थोड़ा खाना खाकर रोजे की नियत की । अली पूरे दिन इबादत में मशगूल रहा । शाम को रोजा इफ्तार के समय परिवार जनों ने अली का फूल मालाओं से अभिनंदन किया और तोहफे दिए । अली अकबर केंद्रीय विद्यालय न. 2 में क्लास 5 का छात्र है ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...