खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर-हावडा एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तित،
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
गाडियॉ रद्द/मार्ग परिवर्तित होगी
रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल के शुजातपुर स्टेशन पर डीएफसी लाइन निर्माण कार्य के कारण नॉन इण्टर लाकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के कारण यातायात प्रभावित होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर सांचालित निम्न गाडियॉ रद्द/मार्ग परिववर्तित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 21.01.22 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12324, बाडमेर-हावडा रेलसेवा दिनांक 26.01.22 को रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 26.01.22 को बीकानेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया अछनेरा-टूण्डला-प्रयागराज-नैनी जं.-मिर्जापुर के स्थान परिवर्तित मार्ग वाया अछनेरा-आगराकैंट-झांसी-मानिकपुर जं.-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर होकर संचालित होगी।
*नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित मार्ग पर आगराकैंट एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया जायेगा।*
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...