खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
भाजपा को श्राप में भी अवसर भरा है...
भाजपा के जल्द आएंगे बुरे दिन : श्राप
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन
भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर
बरसीं
श्राप शब्द हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा शब्द है। इसका उपयोग आस्थावान भरपूर करते हैं। पाप पुण्य पूर्व जन्म श्राप तपस्या धर्म आदि ऐसे शब्द है जिनसे नास्तिक दूर रहते हैं। कुछ विचारधारा के लोग भी इन शब्दों से दूर रहते हैं। अब श्राप शब्द को समाजवादी पार्टी की प्रतिनिधि जया बच्चन ने खूब हवा दे दी है। जया जी ने भाजपा को श्राप दे दिया है। और भाजपा में आस्थावान विचारधारा के लोगों की भरमार है। भारत भूमि आस्थावान बहुल लोगों की पान धरा मानी जाती है। अब देखना यह है कि भाजपा श्राप शब्द को अवसर में कैसे बदल सकती है।
भाजपा के जल्द आएंगे
बुरे दिन : श्राप
20 दिसंबर 2021
नई दिल्ली । राज्यसभा में
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन
भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर
बरसीं। दरअसल, ट्रेजरी बेंच पर बैठे
भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया
बच्चन की तीखी बहस हो गई। इस
दौरान जया बच्चन भाजपा इन सांसदों
पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप
लोगों के बुरे दिन बहुत जल्दी आने वाले
हैं। बेहद नाराज दिख रहीं जया बच्चन ने
कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया,
मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के
बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट
दीजिए हम लोगों का, आप लोग
चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के
नेताओं से भी कहा कि आप बीन किसके
आगे बजा रहे हैं।
हमारा गला घोंट दीजिए,
बोलने तो दे नहीं रहे...
जया बच्चन ने कहा कि सदन में
जो हो रहा है वह काफी दुखद है। उन्होंने
कहा कि अगर आप लोगों में अपने
साथियों के लिए जरा भी समान नहीं तो
हमारा गला ही घोंट दीजिए, बोलने तो दे
नहीं रहे हैं। जया ने सभापति से अपील
करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ और मेरे
करियर के खिलाफ अपशद कहे गए
ऐसे सदस्यों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
राउत बोले, जया जी का
गुस्सा ऐश्वर्या पर न निकालें पनामा पेपर्स लीक से जुड़े मामले
में ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन
निदेशालय की पूछताछ को लेकर
सियासत भी तेज हो गई है। शिवसेना
सांसद संजय राउत ने इस पर सवाल
उठाए हैं और कहा है कि सरकार को जया
जी का गुस्सा बच्चों पर नहीं निकालना
चाहिए। ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी द्वारा
पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर जब
संजय राउत से सवाल किया गया तो
उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए नोटिस दिया
गया है क्योंकि जया बच्चन विपक्षी
सांसदों के साथ हैं। इसके बाद उनके
बेटे, पोते और पोती को भी नोटिस भेजा
जाए।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...