खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
कोरोना : बीकानेर में एक संक्रमित रिपोर्ट हुआ, गुजरात में नाईट कर्य़ू, महाराष्ट्र में पाबंदियां
बीकानेर
देश दुनिया में कोरोनावायरस अभी सक्रिय है। बीकानेर में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट में एक संक्रमित दर्ज है। जबकि प्रदेश भर में भी कोरोना से संक्रमित सामने आ रहे हैं। इससे इतर ओमीक्रोन के बढते मामलों को देखते हुए तथा तीसरी लहर की आशंका में सावधानी बरतते हुए गुजरात में नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। तो महाराष्ट्र में भी अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही है।
बीकानेर में Morning positive report 01
गुजरात में नाईट कर्य़ू, महाराष्ट्र में पाबंदियां
नई दिल्ली । क्रिसमस त्योहार और
नए साल की दस्तक के साथ ही देश में
ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत बढ़ती जा
रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण के
मामले लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन
बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन के मामले
रफ्तार पकड़ रहे हैं। कई राज्यों ने इसे
लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
गुजरात में रात्रि कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।
जानिए बाकी राज्यों की क्या स्थिति है।
गुजरात में बढ़ाया गया रात्रि कर्यू
गुजरात ने ओमिक्रॉन के बढ़ते
मामलों के बीच सोमवार को राज्य के 8
प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर तक रात्रि
कर्यू बढ़ा दिया है। अहमदाबाद,
राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर,
भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में साल
के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2021 की
रात तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है।
कर्फ्यू का समय रात एक बजे से सुबह
5 बजे तक रहेगा। सरकार ने नागरिकों से
यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि
कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए
नियमों का सख्ती से पालन किया जाए
क्योंकि राज्य में ओमिक्रॉन के मामले बढ़
रहे हैं। गुजरात में रविवार को कोरोना
वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चार नए
मामले पाए गए, जिससे राज्य में संक्रमित
लोगों की संख्या 11 पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के
सबसे अधिक मामले
महाराष्ट्र में शनिवार को ही
बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी करते
हुए क्रिसमस और नए साल के आयोजनों
में भीड़भाड़ नहीं करने के निर्देश दिए थे।
बीएमसी ने नियमों का उल्लंघन करने पर
सख्त कार्रवाई की बात भी कही थी। देश
में महाराष्ट्र में ही ओमिक्रॉन के सबसे
अधिक मामले सामने आए हैं। यहां अभी
तक ओमिक्रॉन के 40 मामले सामने आ
चुके हैं। बीएमसी ने कहा है कि वह हर
वार्ड में टीमें तैनात करेगी और नियम
तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
करेगी।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...